बिहार का एक गांव ऐसा भी: जहां मक्खियों के कारण नहीं होती लड़कों की शादी, कोई मेहमान भी नहीं आता, हर कोई परेशान

Published : Mar 27, 2022, 06:45 PM IST
बिहार का एक गांव ऐसा भी: जहां मक्खियों के कारण नहीं होती लड़कों की शादी, कोई मेहमान भी नहीं आता, हर कोई परेशान

सार

डॉक्टरों के मुताबिक मक्खियां सड़े -गले और बदबू वाले कार्बनिक पदार्थ से ज्यादा पैदा होती हैं। नमी से भी ये अंडे देती हैं। मक्खियां इंसानों और जानवरों के लिए खतरनाक रोग फैलाने वाले जीवाणु फैलाती हैं। जो लोगों की समस्या बन सकती है। 

गोपालगंज : बिहार (Bihar) का एक गांव मक्खियों से परेशान है। इस गांव के लड़के मक्खियों की वजह से कुंवारें हैं। कोई भी अपनी लड़की की शादी इस गांव में नहीं करना चाहता। चौंकिए मत, यह सच्चाई भी है और गांव का दर्द भी। आलम यह है कि मक्खियों से परेशान लोग अब गांव छोड़ने को मजबूर हैं। अब तक 10 परिवार इसी परेशानी के कारण गांव से जा चुके हैं। इस गांव का नाम है विक्रमपुर। गोपालगंज (Gopalganj) जिले के सदर ब्लॉक में आने वाले इस गांव की आबादी तीन हजार है। गांव में मक्खियां का आतंक इतना ज्यादा है कि लोगों का खाना-पीना भी परेशानी का सबब बना हुआ है।

मच्छरदानी में रहते हैं बच्चे
मक्खियों गांव वालों के लिए पांच साल से बड़ी समस्या बनी हुई है। हर वक्त मक्खियों की भिनभिनाहट ही सुनाई पड़ती है। बच्चे मच्छरदानी लगाकर उसी में पढ़ते हैं और रहते भी उसी में हैं। गांव में कहीं बैठने पर या जाने पर सिर्फ मक्खियां ही दिखाई देती हैं। खाने-पीने का सामान भी सुरक्षित नहीं होता। गांव वाले मजबूरी में किसी तरह खाना खाते हैं। गांव में लोग आते-जाते भी कम हैं.

इसे भी पढ़ें- बिहार में जहरीली शराब ने मचाया तांडव:32 लोगों की मौत, किसी के पिता तो किसी के बेटे की मौत, कई महिला हुईं विधवा

मक्खी के कारण नहीं होती शादी

सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन गांव में युवकों  की शादी मक्खियों के कारण नहीं होती। गांव वालों का कहना है कि मक्खियों की वजह से अब तक गांव के तीन शादियां  टूट चुकी हैं। लड़की वाले जब भी गांव आते हैं तो उनके खाने-पीने पर मक्खियां इतनी भिनभिनाती हैं कि वे उल्टे पांव लौट जाते हैं और शादी से इनकार कर देते हैं। इस परेशानी से तंग आकर कई परिवार तो पलायन करने लगे हैं। स्वास्थ्य की समस्याएं भी लगातार गांव में बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें-बिहार का एक गांव जहां 250 सालों से नहीं मनाई होली, रंग लगाते ही आता है बड़ा संकट, जानिए आखिर क्यों होता है ऐसा

गांव में इतनी मक्खियों का क्या है कारण

ग्रामीण बताते हैं कि गांव में मक्खियों का सबसे बड़ा कारण पोल्ट्री फॉर्म है। गांव के आस-पास कई पोल्ट्री फॉर्म हैं। इससे यहां मक्खियां खूब आती हैं। कई बार ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भी इसकी शिकायत की लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। आलम यह है अब मक्खियां सबसे बड़ी समस्या बन गई हैं। बता दें कि पोल्ट्री खाद में करीब 75 से 80 प्रतिशत तक नमी होती है। यही कारण है कि यहां मक्खियां ज्यादा पैदा होती हैं।

इसे भी पढ़ें-पलक झपकते ही दीवार पर चढ़ जाती है स्पाइडर गर्ल्स, हिमालय की चोटियों पर चढ़ने का है सपना

इसे भी पढ़ें-जब दोरोगा SP साहब की गाड़ी रोककर मांगने लगा रिश्वत, ये नजारा देख सब चौंक गए, लोगों को याद आया 'गंगाजल' का सीन


 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi on Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, राहुल गांधी और खरगे ने दुख जताया, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील
Bihar में आरक्षण पर NDA में दरार? Chirag Paswan के खिलाफ उठी नई आवाज, उपवर्गीकरण की मांग ने बढ़ाया सियासी पारा