करवा चौथ पर 7 जन्मों की खाई थीं कसमें, 2 दिन बाद गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को मार डाला

Published : Oct 19, 2019, 05:12 PM IST
करवा चौथ पर 7 जन्मों की खाई थीं कसमें, 2 दिन बाद गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को मार डाला

सार

 महिला ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया था। जो उसके पति को पसंद नहीं आया और उसने गर्लफ्रेंड के साथ उसको मारने की साजिश रच डाली। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है। 

नालंदा (बिहार). दो दिन पहले यानि करवा चौथ के दिन जिस पत्नी का व्रत तुड़वाकर उसके साथ सात जन्मों की साथ रहने की कसमें खाई थीं अब दो दिन वह उसी पत्नी की पति ने हत्या कर दी। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम अकले ने नहीं बल्कि अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर दिया। 

मासूम बेटी ने कहा- मेरे पापा ने मम्मी को मारा
दरअसल, ये खौफनाक वारदात शनिवार दोपहर की बताई जा रही है और आरोपी को नाम बुधन मांझी है। महिला ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया था। जो उसके पति को पसंद नहीं आया और उसने गर्लफ्रेंड के साथ उसको मारने की साजिश रच डाली। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है। मृतका की एक बेटी ने पुलिस को बताया कि एक महिला ने मेरे पापा के साथ मिलकर मम्मी की को मार डाला।

हैवान पिता को अपने बच्चों पर भी नहीं आई दया
दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला को इतने  ईंट-पत्थर मारे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी प्रेमिका के प्यार के चक्कर में इतना पागल हो गया कि उसको छोटे-छोटे बच्चों का ख्याल भी नहीं आया। जानकारी के मुताबिक, मृतका के 8 बच्चे हैं। मां की मौत के बाद और पिता को जेल हो जाने के बाद अब उन मासूमों को कौन पालेगा।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म