दुल्हन ससुराल से पहुंची मायके, वहां दिखाया गंदा Video, वो बोले-हमसे संबंध बनाओ नहीं तो सारा राज खोल देंगे'

 बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जो महिला तीन महीने पहले दुल्हन बनी थी अब उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जैसे ही वह ससुराल से अपने मायके पहुंची और खुद का अश्लील वीडियो देख होश उड़ गए। 

Arvind Raghuwanshi | Published : Sep 5, 2022 12:10 PM IST / Updated: Sep 05 2022, 06:24 PM IST

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक नविवाहिता के साथ एक साल पहले हुए गैंगरेप का मामला अब प्रकाश में आया है। एक साल पहले तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया था। इसका वीडियो भी आरोपियों ने बना लिया था। मामला उजागर हुआ तो पंचायत हुई। पंचायत ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए महिला के परिवार को समाज से निकाल दिया। चापाकल से पानी पीने पर रोक लगा दी गई। 11 हजार रुपए जुर्माना देने के बात महिला और उसके परिवार की समाज में वापसी हुई। मामला पंचायत तक ही रहकर सिमट गया। अब महिला की तीन माह पहले शादी हो चुकी है। एक साल पहले उसके साथ गैंगरेप करने वाले युवक फिर से उसे परेशान करने लगे तो महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि दो अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामला जिले के ओराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 

अश्लील वीडियो दिखा फिर से संबंध बनाने का बनाया दवाब

पीड़िता की तीन माह पहले शादी हो गई थी। फिल्हाल वह अपने मायके आई हुई है। पीड़िता के अनुसार उसके मायके आने के बाद बदमाशों ने उसे फिर से परेशान करना शुरु कर दिया। उसपर फिर से अवैध संबध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दो दिनों पूर्व आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता थाना गई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। एक आरोपी लक्ष्मण सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। 

सुसुराल तक पहुंची बात
पीड़िता का वीडियो वायरल हुआ तो यह बात उसके ससुराल तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में उसका चेहरा साफ दिख रहा है। पीड़िता के अनुसार वीडियो देखने के बाद ससुराल वालें उसे रखने में आनाकानी कर रहे हैं। जिसके कारण वह काफी मानसिक रुप से प्रताड़ित हो रही है। इस मसले पर डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि दोषियों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पूजा करने गई थी अगवा कर आरोपियों ने किया था गलत
करीब एक साल पहले पीड़िता मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा कर वापस आने के दौरान गांव के तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया और उसे खेत में ले गए। जहां बारी-बारी से तीनों ने उसके साथ गलत किया। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया। किसी तरह पह आरोपियों के चंगुल से छुट कर घर पहुंची थी। पंचायत होने के बाद भी आरोपियों ने वीडियो डीलिट नहीं की थी। जिसका फायद आरोपी अब दोबारा उठाना चाह रहे हैं।

यह भी पढ़ें-बाप-बेटी के शारीरिक संबंधों की कहानी चौंका देगी: दोनों को मौत भी हो गई, बेटे ने बयां किया शॉकिंग सच

Share this article
click me!