
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) अपनी फैमिली को लेकर काफी इमोशनल है। वे चाहे सलीम खान (Salim Khan) की गोद ली बेटी है लेकिन फिर भी खान परिवार के हर सदस्य से बेहद प्यार करती है और सभी से काफी अटैच्ड है। वे अपनी मां सलमा खान (Salma Khan) के काफी करीब है। और इसलिए उन्होंने मां को जन्मदिन के एक पहले ही बधाई दे डाली। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो शेयर कर मां के नाम इमोशनल नोट लिखा और अपने दिल की बात कही। शेयर की फोटो में सलमा के अलावा अर्पिता के पति आयुष शर्मा (Aayush Sharma) और दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट फैन्स के साथ सेलेब्स भी सलमा खान को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं।
9 दिसंबर को आता है सलमा खान का बर्थडे
वैसे, आपको बता दें कि सलमान खान की मां सलमा खान का जन्मदिन 9 दिसंबर को आता है। लेकिन उनकी बहन अर्पिता खान ने एक दिन पहले ही उस खुशी के पल को सेलिब्रेट किया। उन्होंने मां को बर्थडे विश करते हुए लिखा- मेरी पहली दोस्त, मेरी सबसे अच्छी दोस्च और हमेशा के लिए मेरी दोस्त। मुझे आपसे लड़ना बहुत पसंद है, मुझे आपके आसपास रहना अच्छा लगता है। मुझे आपके साथ बात करना अच्छा लगता है और सबसे बड़ी बात तो ये है कि आप हमेशा मेरे साथ हैं। आप हमारी फैमिली के लिए एक चट्टान की तरह है। हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपको अपनी जिंदगी में पाकर हम खुद को किस्मतवाले समझते हैं। दुनिया की सबसे अच्छी मां को बर्थडे की ढेर सारी बधाइयां।
सलीम खान की पहली पत्नी है सलमा
आपको बता दें बॉलीवुड की कई दिग्गज फिल्मों की कहानी लिखने वाले सलीम खान की पहली पत्नी है सलमा खान। उनका असली नाम सुशीला चरक है। उनका जन्म 9 दिसंबर, 1946 को हुआ था। सलीम ने हेलन से दूसरी शादी की थी। सलीम-सलमा के 3 बेटे है सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान। इनमें सलमान ही एकमात्र ऐसे है जिन्हें बॉलीवुड में सफलता मिली। बाकी दोनों बेटों का एक्टिंग करियर खास नहीं रहा। अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी हालांकि, उनका तलाक हो गया। मलाइका क्रिश्चियन है। वहीं सोहेल ने सीमा सचदेवा से शादी है। सीमा पंजाबी है। सलीम की दो बेटियां अलवीरा और अर्पिता खान। दोनों ही बेटियां सलीम के बेहद करीब है। वैसे, आपको बता दें कि अर्पिता, सलीम की गोद ली बेटी है। उन्होंने पत्नी हेलन के साथ अर्पिता को गोद लिया था।
ये भी पढ़ें -
Dharmendra Birthday: इतने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है धर्मेंद्र लेकिन आज भी खलती है इस बात की कमी
Sharmila Tagore Birthday:जब इस डर के चलते Kareena Kapoor की सास को हटवाने पड़े थे बिकिनी पोस्टर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।