जानें कब लॉन्च होगी देश की पहली Vande Metro, कहां रुकेगी, क्या हैं 10 खास बातें

Published : Sep 13, 2024, 04:23 PM ISTUpdated : Sep 13, 2024, 04:28 PM IST
Vande Metro Train

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 सितंबर 2024 को भारत की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन भुज और अहमदाबाद के बीच चलेगी और इसकी अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ट्रेन में आरामदायक यात्रा के लिए कई सुविधाएं होंगी।

वंदे मेट्रो लॉन्च डेट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 सितंबर 2024 को भारत के पहले वंदे मेट्रो ट्रेन (Vande Metro train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन गुजरात में भुज और अहमदाबाद के बीच चलेगी।

नए वंदे मेट्रो ट्रेन को वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसकी अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। सभी डिब्बे AC हैं। इसके टिकट को पहले से रिजर्व करने की जरूरत नहीं होगी।

भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो: शेड्यूल, स्टेशन, समय

ट्रेन नंबर 94802 भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो भुज से सुबह 5:05 बजे चलेगी और सुबह 10:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यात्रा 5 घंटे 45 मिनट में पूरी होगी। इसी दिन ट्रेन लौटेगी। 94801 अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो अहमदाबाद से शाम 5:30 PM चलेगी और रात 11:10 बजे भुज पहुंचेगी। यह ट्रेन अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, सामाखियाली, हलवद, ध्रांगधरा, विरमगाम, चांदलोडिया और साबरमती में रुकेगी।

ट्रेन नं. 94802 भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो का शेड्यूल

स्टेशनसमय
भुजसुबह 5:05
अंजारसुबह 5:34
गांधीधामसुबह 5:55
भचाऊसुबह 6:36
सामाखियालीसुबह 6:54
हलवदसुबह 7:55
ध्रांगधरासुबह 8:25
विरमगामसुबह 9:25
चंदोलियासुबह 10:03
साबरमतीसुबह 10:15
अहमदाबादसुबह 10:50

ट्रेन संख्या 94801 अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो का शेड्यूल

स्टेशनसमय
अहमदाबादशाम 5:30
साबरमतीशाम 5:40
चंदोलियाशाम 5:47
वीरमगामशाम 6:26
ध्रांगधराशाम 7:19
हलवदशाम 7:49
सामाखियालीरात 8:55
भचाऊरात 9:13
गांधीधामरात 9:50
अंजाररात 10:18
भुजरात 11:10

वंदे मेट्रो की 10 खास बातें

1- अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है। जल्द रफ्तार पकड़ती है और कम समय में धीमी होती है।

2- एक कोच से दूसरे कोच में जाना आसान है। दो कोच के बीच की जगह को पूरी तरह सील किया गया है। इससे ट्रेन में धूल नहीं आती।

3- सीट आरामदायक हैं।

4- पूरी ट्रेन AC (Air Conditioned) है।

5- ट्रेन में प्रवेश करने और निकलने के दरवाजे पूरी तरह ऑटोमैटिक हैं।

6- हादसे से बचाव के लिए ट्रेन में कवच ट्रेन एंटी कोलिशन सिस्टम लगा है।

7- मोबाइल चार्जिंग सॉकेट दिए गए हैं।

8- रोलर ब्लाइंड्स के साथ चौड़ी पैनोरमिक सीलबंद खिड़कियां हैं।

9- CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी में बात करने की व्यवस्था है।

10- वैक्यूम निकासी प्रणाली के साथ मॉड्यूलर शौचालय है।

यह भी पढ़ें- PF अकाउंट में इस दिन आएगा ब्याज का तगड़ा पैसा! 2 लाख पर मिलेगा 16500 रु.

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?