14 दिन की तेजी के बाद Nifty-Sensex में बड़ी गिरावट, जानें 2 सबसे बड़े कारण

Published : Sep 04, 2024, 09:40 AM ISTUpdated : Sep 04, 2024, 09:55 AM IST
share market

सार

बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिर गया और निफ्टी भी 200 अंक नीचे आया। आईटी, मेटल और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

बिजनेस डेस्क : 14 दिन लगातार तेजी के बाद बुधवार, 4 सितंबर को शेयर बाजार (Share Market) में बड़ी गिरावट आई है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटकर 82,000 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 28 स्टॉक्स लाल निशान पर दिख रहे हैं। निफ्टी भी करीब 200 अंक गिरकर 25,100 के लेवल पर है। Nifty-50 के 46 स्टॉक्स में गिरावट है। आईटी-मेटल और एनर्जी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

Nifty का रिकॉर्ड

निफ्टी इंडेक्स 1996 में लॉन्च हुआ था। मंगलवार को लगातार 14 दिन बढ़कर रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले साल 2007 में निफ्टी में लगातार 11 दिनों तक तेजी रही थी। जनवरी 2015 और अप्रैल 2014 में निफ्टी लगातार 10 दिनों तक उछली थी।

NSE टॉप गेनर-लूजर

टॉप गेनर्स

  • Asian Paints
  • BPCL
  • Bajaj Finance
  • Hero MotoCorp
  • Apollo Hospital

टॉप लूजर्स

  • ONGC
  • Wipro
  • LTIM
  • JSW Steel
  • Infosys

BSE टॉप गेनर-लूजर

टॉप गेनर

  • Asian Paints
  • HUL
  • Bajaj Finance

टॉप लूजर

  • JSW Steel
  • Infosys
  • LT
  • SBI
  • Tata Steel
  • M&M

शेयर मार्केट में गिरावट का कारण

1. एशियाई बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का निक्‍केई 3.31%, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.90% और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.40% गिरा है।

2. मंगलवार, 3 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस में 1.51% की गिरावट आई। नैस्डैक 3.26% और S&P500 2.12% तक गिरा।

3. लीबिया से सप्लाई और डिमांड घटने की आशंका में क्रूड ऑयल करीब 5% टूटकर 9 महीने के निचले स्तर 74 डॉलर से भी नीचे आया।

4. सोने-चांदी में नरमी के कारण

5. SEBI के अधिकारियों ने वित्त मंत्रालय से टॉप मैनेजमेंट की शिकायत की है। पत्र लिखकर अनप्रोफेशनल तरीके से काम करने और चिल्लाने जैसे आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें

Bajaj Housing Finance IPO: तय हुआ प्राइस बैंड,जानें 1 लॉट के लिए चाहिए कितनी रकम

 

Good News: अक्टूबर में घट सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें क्या है वजह

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें