Budget 2023: शेयर मार्केट में जबर्दस्त उछाल, 450 अंक, निफ्टी 17800 के पार, पढ़िए पूरी डिटेल्स

Published : Feb 01, 2023, 09:42 AM ISTUpdated : Feb 01, 2023, 09:52 AM IST
Share Market Union Budget 2023

सार

आम बजट-2023-24(Union Budget 2023) से पहले शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 450 अंक उछला, जबकि निफ्टी भी 17800 के पार चला गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आए।

नई दिल्ली. आम बजट-2023-24(Union Budget 2023) से पहले शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला(क्लिक करके पढ़ें बजट)। सेंसेक्स 450 अंक उछला, जबकि निफ्टी भी 17800 के पार चला गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आए। सेंसेक्स 451.27 अंक चढ़कर 60,001 के लेवल पर शुरू हुआ, जबकि निफ्टी 149.45 अंकों की मजबूती के साथ 17811.60 के लेवल पर खुला। अडानी ग्रुप की लिस्टेड कुछ कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में टूटे। लेकिन अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट हरे निशान पर दिखे।

बता दें कि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 562.96 अंक या 0.95 गिरकर 58,767.94 पर और निफ्टी 142.30 पॉइंट या 0.81 फीसदी टूटकर 17,462 पर बंद हुआ था। लगभग 885 शेयरों में तेजी आई 1306 शेयरों में गिरावट आई और 190 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

अगर पिछले साल मोदी सरकार के बजट (एक फरवरी, 2022) की बात करें, तो उस दिन सूचकांक में 1.4% का उछाल देखने को मिला था। दिन के कारोबार में निफ्टी 367 अंक चढ़कर 17,622 पर पहुंचा था। बाद में यह 30 अंक गिरकर 17,577 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में 1.5 प्रतिशत का उछाल देखा गया था। यह 848.40 अंक चढ़कर 58,862.57 पर बंद हुआ था।

2014 में यूपीए सरकार को हटाकर मोदी सरकार केंद्र में आई थी।तब तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 10 जुलाई को मोदी सरकार का पहला केंद्रीय बजट पेश किया था। उस दिन बाजार 0.2% की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, 2015 में अरुण जेटली ने जब अपना दूसरा बजट पेश किया था, तब बाजार में 0.7% की बढ़त हुई थी।

2016 के बजट के दिन निफ्टी 0.6% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। जबकि 2017 में मोदी सरकार ने पहली बार रेल और आम बजट को एक साथ पेश किया था, तब बाजार में 1.8% की बढ़त हुई थी। 2018 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक फरवरी, 2018 को अपना अंतिम बजट पेश किया था। जीएसटी लागू करने के बाद यह पहला केंद्रीय बजट था। उस दिन शेयरों में 0.2% की मामूली गिरावट आई थी।

5 जुलाई, 2019 को निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट पेश किया था। तब निफ्टी में 1.1% की गिरावट आई थी। 2020 में निर्मला सीतारमण ने अपना दूसरा बजट पेश किया था, तब बाजार 2.5% गिरावट के साथ बंद हुआ था। 2021 में निर्मला सीतारमण ने पहली बार पेपरलैस यानी टैबलेट के जरिये बजट पेश किया था। उस दिन निफ्टी में 4.7% बढ़ोत्तरी हुई थी। 2022 के बजट के दिन निफ्टी में 1.4% में उछाल आया था।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों से पहले मोदी सरकार आज(1 फरवरी) को अपना आखिरी पूर्ण आम बजट पेश करने जा रही है(क्लिक करके पढ़ें पूरा बजट)। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ था। मोदी सरकार 2014 से अब तक 9 बजट पेश कर चुकी है। 2014 में लोकसभा चुनाव हैं, इससे पहले यह उसका 10वां बजट है।

यह भी पढ़ें

Budget Session: मोदी बोले- भारत का बजट आशा की एक किरण,राष्ट्रपति बोलीं-ऐसा भारत बनाना है, जिसमें कोई गरीब न हो

Budget 2023: राष्ट्रपति ने कहा-सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आर्टिकल 370 को हटाने तक मेरी सरकार एक 'निर्णायक सरकार'

 

PREV

Recommended Stories

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, NRI के लिए पैसे भेजने का बेस्ट टाइम?
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? जानें सरकार की तरफ से लेटेस्ट अपडेट