11:59 PM (IST) Feb 01
यूपी के सीएम योगी ने बजट को समृद्धि का एक नया संकल्प

देश का आम बजट 2023 बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश कर दिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट को भारत की आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। योगी ने कहा कि आज पेश किया गया आम बजट न्यू इंडिया की समृद्धि का एक नया संकल्प भी है। आदित्यनाथ ने कहा कि यह अंत्योदय का विजन' और 130 करोड़ भारतवासियों की पूरी तरह से सेवा का लक्ष्य दर्शाता है। इसमें , गरीबों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं का भी ध्यान रखा गया है।

08:57 PM (IST) Feb 01
विदेश मंत्री जयशंकर ने की बजट की जमकर तारीफ

विदेश मंत्री  जयशंकर ने कहा कि नए साल के लिए बजट व्यापार करने में आसानी को बढ़ाएगा क्योंकि इसमें KYC प्रोसेस को सरल किया गया है। इससे ग्रेटर गिफ्ट IFSC एक्टिविटी और व्यापार पुनर्वित्त  (trade re-financing ) के लिए एक्जिम बैंक ( EXIM Bank ) की सहायक कंपनी स्थापित करना शामिल है। जयशंकर ने ट्वीट किया, "वित्त मंत्री @nsitharaman जी ने आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का बजट पेश किया। इसका वेलकम करने की कई वजह हैं। स्टार्टअप से लेकर मेडीकल फील्ड तक की खासियतें विदेश मंत्री ने गिनाईं हैं।   

08:07 PM (IST) Feb 01
देश को मजबूत करेगा बजट : नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आम बजट को देश की नींव मज़बूत करने वाला बजट बताया है । तोमर ने केंद्रीय बजट ऐतिहासिक और भविष्य की स्ट्रेन्थ को और स्ट्रांग करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में वित्त मंत्री ने देश के तकरीबन सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। देश के हर वर्ग को कुछ ना कुछ जरुर दिया गया है। नागरिकों के लिए कई नए प्रावधान किए हैं। कृषि और कृषि शिक्षा का बजट इस बार करीब 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए है।

03:43 PM (IST) Feb 01
उम्मीदों को पूरा करने वाला बजट- पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के चीफ मिनिस्टर पुष्कर सिंह धामी ने बजट पर बोलते हुए कहा कि यह देश की जनता के साथ विश्व की उम्मीदों को भी पूरा करने वाला बजट है। ये गरीबों का बजट है, नए भारत का संकल्प इस बजट में दिखाई देता है। भारत की अर्थव्यवस्था आज 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनी है।

03:30 PM (IST) Feb 01
लोक कल्याणकारी बजट- जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अमृत काल का पहला बजट लोक कल्याणकारी है। यह गरीब किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। यह बजट बच्चों की पढ़ाई, मध्यम वर्ग की कमाई और बुजुर्गों की भलाई पर बल देने वाला है।

03:12 PM (IST) Feb 01
मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर खरा- गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरह से मध्यम वर्ग की प्रतिक्रिया आ रही है, उससे पता चल रहा है कि उनमें कितना उत्साह है। वर्षों से मध्यम वर्ग का जो लंबित विषय था उसे लेकर मध्यम वर्ग प्रधानमंत्री का धन्यवाद कर रहा है।

02:59 PM (IST) Feb 01
बजट में हुई फैंसी घोषणाएं- केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बजट देश की वास्तविक भावना को संबोधित नहीं करता। देश में महंगाई और बेरोजगारी बड़ी समस्या है। इसमें केवल फैंसी घोषणाएं हुई हैं। पीएम किसान योजना से सिर्फ बीमा कंपनियों को फायदा हुआ किसानों को नहीं।

02:43 PM (IST) Feb 01
निल बट्टा सन्नाटा है यह बजट- तेजस्वी

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि ये बजट निल बट्टा सन्नाटा है और बिहार के लिए कुछ नहीं है। केंद्र में बिहार के जितने सांसद हैं उन्हें शर्म से डूब जाना चाहिए। किसानों के लिए, रेलवे के लिए कुछ नहीं है। यूपीए सरकार में बिहार को जितना दिया जाता था क्या इस सरकार ने दिया?

02:22 PM (IST) Feb 01
विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने वाला बजट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। ये बजट वंचितों को वरीयता देता है। ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा।

 

02:14 PM (IST) Feb 01
यह चुनावी बजट है

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ये चुनावी बजट है। किसानों के लिए कुछ नहीं है। किसानों की एमएसपी की बात नहीं की है। रेलवे को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया है। आधी से ज्यादा आबादी गांव में बसती है लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया है। ये बहुत ही निराशाजनक बजट है।

02:01 PM (IST) Feb 01
खास लोगों के लिए है बजट

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि मैंने वित्त मंत्री को कई बार कहा है कि जब भी बजट बनाए तो अनुच्छेद 39 को देख लें। संविधान से आंखें मूंद कर स्तुति गान वाला बजट बनाते हैं तो कुछ हासिल नहीं होगा। रोजगार के लिए आपने गोल-गोल बातें की। ये बजट खास लोगों का खास लोगों द्वारा खास तरह से बनाया बजट है।

01:55 PM (IST) Feb 01
अमृतकाल का क्रांतिकारी बजट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अमृतकाल का पहला बजट बहुत क्रांतिकारी है। ये समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला है। विशेषकर मध्यम वर्ग को आयकर में राहत दी गई है, जो टैक्स स्लैब बनाया गया है वो राहत देने वाला है। युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक सभी को इस बजट में राहत दी गई है।

01:46 PM (IST) Feb 01
यह आम आदमी का बजट है- गौतम गंभीर

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे लगता है अमृतकाल में ये हमारा रोडमैप है। हम दुनिया में अपनी अर्थव्यवस्था को 10वें से 5वें स्थान पर ले आए इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। वहीं पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि यह आदमी का बजट है।

01:42 PM (IST) Feb 01
महिलाओं का बढ़ा सम्मान- स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट से महिला का सम्मान बढ़ा, बच्चों और किशोरों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा से जिला स्तर पर बच्चे कैसे पढ़ेंगे और बढ़ेंगे इसका उल्लेख किया गया है। नारी शक्ति एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कैसे कर सकती है इसका प्रतिबिंब आज के बजट में दिखता है।

01:40 PM (IST) Feb 01
बजट ने रखी अगले 25 वर्षों की बुनियाद

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि यह बजट शानदार है। सरकार ने पिछले बजट को आधार बनाकर यह बजट तैयार किया है। यह अगले 25 सालों के विकास की बुनियाद रखने वाला है।

01:31 PM (IST) Feb 01
मनरेगा और महंगाई का जिक्र नहीं- शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस बजट में न तो महंगाई का जिक्र किया गया और न ही मनरेगा के बारे में कुछ कहा गया। उन्होंने कहा बजट में मूलभूत मुद्दों को इग्नोर किया गया है।

01:22 PM (IST) Feb 01
शेयर बाजार में रौनक छाई

केंद्रीय बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में रौनक देखी जा रही है और सेंसेक्स ने 1100 अंकों की उछाल दर्ज की है। नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला ने बजट की तारीफ की है।

12:28 PM (IST) Feb 01
12 से 15 लाख की आय पर 20 प्रतिशत टैक्स

वित्तमंत्री ने कहा कि 12 से 15 लाख की आय करने वालों को 20 प्रतिशत का टैक्स देना होगा।

 

12:26 PM (IST) Feb 01
9 लाख से उपर वालों को 45000 का टैक्स

9 लाख रुपए सालाना आय वालों को सिर्फ 45000 का टैक्स देना होगा। 15.5 लाख की सैलरी पाने वालों को 52,500 रुपए का फायदा होगा।

 

12:23 PM (IST) Feb 01
इनकम टैक्स में बड़ी राहत

वित्तमंत्री ने आयकर छूट की सीमा बढ़ाते हुए 7 लाख कर दी है। 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।