बजट 2023 में आखिर क्या है 'महिला सम्मान बचत पत्र योजना', 2 लाख तक की बचत पर मिलेगा जबरदस्त ब्याज

Published : Feb 01, 2023, 03:20 PM ISTUpdated : Feb 01, 2023, 03:42 PM IST
Mahila Samman Saving Certificate

सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 (Union Budget 2023-24) में महिलाओं को नई सौगात दी है। देश की महिलाओं को और ज्यादा सशक्त बनाने के लिए बजट में एक नई योजना का ऐलान किया गया। आखिर क्या है ये नई स्कीम और कैसे होगा फायदा, जानते हैं। 

Budget 2023 For Womens: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 (Union Budget 2023-24) में महिलाओं को नई सौगात दी है। देश की महिलाओं को और ज्यादा सशक्त बनाने के लिए बजट में एक नई योजना का ऐलान किया गया। महिलाओं के लिए लाई गई इस नई स्कीम का नाम 'महिला सम्मान बचत पत्र योजना' (Mahila Samman Saving Certificate) है। इस योजना का कार्यकाल मार्च, 2025 तक दो साल का होगा। आखिर क्या है ये योजना और किस तरह महिलाओं के लिए फायदेमंद रहेगी, आइए जानते हैं।

क्या है महिला सम्मान बचत पत्र योजना?

'महिला सम्मान बचत पत्र योजना' (Mahila Samman Saving Certificate) में महिलाओं को 2 लाख रुपए की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा। इतना ही नहीं इस जमा पर टैक्स में छूट भी मिलेगी। महिलाओं के लिए यह अपनी तरह की पहली योजना है। खास बात ये है कि इस योजना के तहत आंशिक निकासी की सुविधा भी होगी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत देशभर की कई महिलाएं अब अपने लिए बेहतर सेविंग कर सकेंगी।

Old vs New Tax Regime: किसके लिए कौन सा टैक्स सिस्टम फायदेमंद, 5 सवालों में आसानी से समझें गणित

वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए किए ये ऐलान :

- महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है। दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्व- सहायता समूहों से जोड़ा गया है।

- स्व-सहायता समूह को आर्थिक सशक्तिकरण के अगले चरण तक पहुंचाने के लिए बड़े उत्पादक उद्यम बनाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि लगभग तीन करोड़ महिला किसानों को योजना के तहत 54,000 करोड़ रुपए दिए हैं।

- इसके अलावा वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) में निवेश की जाने वाली अधिकतम राशि को बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दिया है, जो अब तक 15 लाख रुपए थी।

- इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस की मासिक आय खाता स्कीम (Monthly Income Scheme) की लिमिट 4.5 लाख से बढ़ाकर 9 लाख रुपए कर दी गई है।

ये भी देखें : 

Budget 2023 में सैलरीड पर्सन के लिए सबसे बड़ी खबरः 7 लाख तक की कमाई पर अब कोई टैक्स नहीं

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?