83 Cr की मालकिन हैं SEBI चीफ माधबी पुरी बुच, जानें कहां-कहां से होती है कमाई

Published : Aug 12, 2024, 12:20 PM ISTUpdated : Aug 12, 2024, 01:22 PM IST
SEBI Chief Madhabi Puri Buch

सार

हिंडनबर्ग ने सेबी प्रमुख माधवी बुच पर अडानी ग्रुप की वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े होने का आरोप लगाया है। माधवी बुच और उनके पति की कुल संपत्ति 83 करोड़ रुपए है। सेबी की वेबसाइट के अनुसार, उनकी वार्षिक आय 36 से 40 लाख रुपए के बीच है।

बिजनेस डेस्क. अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने बीते साल अडानी ग्रुप पर 106 पेजों की रिपोर्ट जारी की थी। इसमें इस कंपनी ने अडानी ग्रुप पर 89 आरोप लगाए थे। हालांकि, सेबी ने जांच के बाद अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। लेकिन एक बार फिर हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर ही नहीं सेबी की प्रमुख पर भी पलटवार किया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा है कि सेबी की चेयरपर्सन माधबी बुच और उनके पति घवल बुच की उन ऑफशोर कंपनियों में हिस्सेदारी है, जो अडानी ग्रुप की वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी हुई थी। आइए जानते है माधबी बुच की नेटवर्थ कितनी है।

माधवी रिपोर्ट के पास 83 करोड़ की संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IIFL के एक प्रिंसिपल फंड की घोषणा में कहा था कि माधबी बुच और उनके पति धवल की कूल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर यानी 83 करोड़ रुपए होंगे। इसमें बताया कि यह संपत्ति उनको मिलने वाला वेतन है।

जानें कितनी है माधबी बुच की सैलरी

आपको बता दे कि माधबी बुच को अप्रैल 2017 में सेबी (SEBI) का फुल टाइम मेंबर बनाया गया था। इसमें उन्हें 3 लाख 75 हजार रुपए प्रति माह के वेतन तय हुआ था। सेबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी ग्रॉस सैलरी  3,19,500 रुपए है। वहीं उनकी एनुअल सैलरी 36 से 40 लाख रुपए के बीच में है।

2022 में माधबी बनी थी SEBI की अध्यक्ष

माधबी बुच को अप्रैल 2017 में सेबी की सदस्य बनाया गया। इस दौरान उन्होंने मार्केट रेगुलेशन, इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की देखरेख की थी। इसके बाद मार्च 2022 में सेबी की पहली महिला अध्यक्ष बनी थी। 

यह भी पढ़ें…

Hindenburg की रिपोर्ट से हिला Adani Group, 1.28 लाख करोड़ का झटका

हिंडनबर्ग के निशाने पर माधबी बुच, सिंगापुर कंपनी के लेनदेन का खुलासा होगा?

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?