जज्बे को सलाम, पढ़ाई ना छूटे इसलिए 10 साल की बच्ची अपनी बहन को गोद में लेकर जाती है स्कूल

Published : Apr 04, 2022, 06:45 PM IST
जज्बे को सलाम, पढ़ाई ना छूटे इसलिए 10 साल की बच्ची अपनी बहन को गोद में लेकर जाती है स्कूल

सार

इस फोटो को मणिपुर सरकार के मंत्री बिस्वजीत सिंह ने शेयर किया है। उन्होंने इस बच्ची को मदद का भी भरोसा दिया है।  10 साल की मीनिंगसिन्लिउ पमेई की पढ़ाई के प्रति जज्बा देखकर लोग सलाम कर रहे हैं। 

करियर डेस्क. सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को शेयर किया है मणिपुर के ऊर्जा, वन एवं पर्यावरण मंत्री बिस्वजीत सिंह (Biswajit Singh) ने। उनके शेयर करने के बाद ये फोटो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई है। इस फोटो को देखने के बाद आपका गर्व कर सकते हैं।  दरअसल, मणिपुर की एक 10 साल की लड़की की पढ़ाई का जज्बा देखकर आप सलाम करेंगे। 10 साल की मीनिंगसिन्लिउ पमेई (Meiningsinliu Pamei) अपनी 2 साल की छोटी बहन को गोद में लेकर स्कूल जाती है। वो कक्षा 4 की छात्रा हैं।

 

 

मंत्री ने ट्वीट कर क्या कहा
मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा- शिक्षा के लिए इस लड़की का समर्पण देखते हुए मैं हैरान हूं। मणिपुर की मीनिंगसिनलिउ पमेई 10 साल की हैं और अपनी छोटी बहन को अपनी गोद में लेकर स्कूल जाती हैं। क्योंकि इस बच्ची के पैरेंट्स खेती करने के लिए घर से बाहर जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- इस राजघराने में युवराज को लीडर बनने के लिए पूरी करनी पड़ती हैं ये शर्तेंः पढ़ाई विदेश से करो, इसके बाद करो जॉब

तामेंगलोंग जिले में रहता है परिवार
मीनिंगसिन्लिउ पमेई की फैमली उत्तरी मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में रहता है। लड़की के पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है वो खेतों में काम करने के लिए घर से बाहर जाते हैं। ऐसे में उनकी 2 साल की बेटी को केयर करने वाला घर में कोई नहीं रहता है जिस कारण से वो स्कूल जाते समय अपनी बहन को भी गोद में लेकर जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- अगर लाखों में चाहते हैं सैलरी पैकेज तो इन फील्डों में करें काम, हर साल मिलता 15 लाख तक का वेतन

पढ़ाई के दौरान वो अपनी बहन को अपने गोद में लिए रहती है और अपनी पढ़ाई पर भी पूरी तरह से फोकस करती है। इस फोटो पर अब लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। मंत्री ने अपने ट्वीट में मीनिंगसिनलिउ पमेई को मदद का भी भरोसा दिया है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!