CBSE ने जारी किए 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर 2025, ऐसे करें डाउनलोड

Published : Sep 06, 2024, 09:51 AM ISTUpdated : Sep 06, 2024, 09:57 AM IST
CBSE Class 10 12 Sample Papers 2025 released

सार

CBSE Class 10, 12 Sample Papers 2025 released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10 और 12 के सैंपल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। सैंपल पेपर CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं।

CBSE Class 10, 12 Sample Papers 2025 released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और 12 के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर 2025 जारी कर दिए हैं। ये सैंपल प्रश्न पत्र शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं। डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।

CBSE बोर्ड का उद्देश्य

CBSE हर साल कक्षा 10 और 12 के लिए सैंपल क्वेश्वन पेपर (SQPs) और अंकन योजनाएं (Marking Schemes) जारी करता है। इसका उद्देश्य परीक्षा में एकरूपता लाना और पाठ्यक्रम की बेहतर कवरेज सुनिश्चित करना है।

क्यों है जरूरी सैंपल क्वेश्चन पेपर

सैंपल वेश्चन पेपर छात्रों को पेपर के डिजाइन की पूरी समझ देते हैं, जिसका उपयोग कक्षा में पढ़ाई के दौरान किया जाना चाहिए। इनसे यह भी पता चलता है कि छात्रों को कैसे वास्तविक जीवन में अपने ज्ञान को लागू करना है। यह सैंपल पेपर छात्रों को परीक्षा की बेहतर तैयारी में मदद करेगा, ताकि वे वास्तविक बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।

Class 10 sample papers Direct link to download

Class 12 sample papers Direct link to download

CBSE कक्षा 10, 12 सैंपल पेपर 2025: डाउनलोड कैसे करें 

कक्षा 10 और 12 के सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर 'CBSE कक्षा 10, 12 सैंपल पेपर 2025' लिंक पर क्लिक करें। 
  • एक नया PDF फाइल खुलेगा, जिसमें कक्षा 10 और 12 के सैंपल पेपर के लिंक होंगे। 
  • अपनी कक्षा और विषय के अनुसार लिंक पर क्लिक करें। 
  • सैंपल पेपर स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी रख लें। 

LOC सबमिशन

CBSE ने 2025 के बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने की प्रक्रिया 5 सितंबर 2024 से शुरू कर दी है। केवल उन्हीं छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी, जिनके नाम ऑनलाइन सबमिट किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

बोर्ड छात्रों के लिए क्या है सैंपल पेपर का महत्व?

सैंपल प्रश्न पत्र छात्रों के लिए एक गाइड के रूप में कार्य करते हैं, जिससे उन्हें यह समझने में आसानी होती है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। यह न केवल उनके नॉलेज का टेस्ट करता है, बल्कि उन्हें अपनी तैयारी को सही दिशा में ले जाने का मार्ग भी दिखाता है। CBSE का उद्देश्य केवल थ्योरेटिकल नॉलेज तक सीमित नहीं है, बल्कि रियल लाइफ में इसके प्रयोग पर भी ध्यान केंद्रित करना है। इन सैंपल पेपरों की मदद से छात्र परीक्षा के तनाव को कम कर सकते हैं और समझ सकते हैं कि उन्हें किस प्रकार से परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए ताकि बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।

ये भी पढ़ें

सिर्फ 2.7 किमी के लिए फ्लाइट, पढ़ें हवाई जहाज से जुड़ी 10 रोचक बातें

'उसकी मां मेरी मां की इकलौती...', ये हैं ब्लड रिलेशन के 7 फाड़ू सवाल

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UP Lekhpal Recruitment 2025: 7994 वैकेंसी, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी और कौन कर सकता है आवेदन
कौन हैं ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक? इस फेमस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई, चौंका देगा इनका शाही ठाठ