
Maharashtra HSC 12th Result 2024 Supplementary Exam Registration, Revaluation: महाराष्ट्र एचएससी 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। इस साल का पास प्रतिशत 93.37% रहा जो पिछले साल 91.25% से बेहतर है। बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा में असफल छात्रों के लिए बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम का भी आयोजन करता है। ऐसे में जो छात्र परीक्षा में असफल हो गये हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं। ऐसे छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से आयोजित जून-जुलाई में एचएससी सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। जानें सप्लीमेंट्री एग्जाम रजिस्ट्रेशन, रीवैल्यूएशन, मार्क्स रीचेकिंग की पूरी डिटेल।
Maharashtra HSC 12th Result 2024 Link ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अब परीक्षा में शामिल छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल रोल नंबर और मां के पहले नाम से लॉगिन करके अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।
Maharashtra HSC 12th Result 2024 Direct Link
सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन 27 मई से
महाराष्ट्र एचएससी 12वीं रिजल्ट डेट: 21 मई, ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है।
सप्लीमेंट्री एग्जाम: 27 मई से आवेदन शुरू और परीक्षा जून-जुलाई में संभावित।
रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन: 22 मई से 5 जून तक आवेदन करें।
आंसरशीट की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए: 26 मई से 14 जून तक आवेदन करें।
Maharashtra HSC 12th Result 2024: रिजल्ट कैसे चेक करें
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 कब हुई थी
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड ने 21 फरवरी से 19 मार्च तक एचएससी अंतिम परीक्षा आयोजित की थी। पेपर दो शिफ्ट में आयोजित किए हुए थे। परीक्षा में करीब 14,57,293 छात्र राज्य भर से शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें
Maharashtra HSC Result 2024 Out, 93.37% छात्र पास, रोल नंबर से यहां चेक करें मार्क्स, Direct Link
कैसा रहा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024, इंपोर्टेंट हाईलाइट्स
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi