
Vande Mataram 150 Years: ‘वंदे मातरम’ गीत के 150 साल पूरे हो गए हैं। यह वह गीत है, जो आजादी के दौर में करोड़ों भारतीयों के दिलों की धड़कन बन गया था। जब भी वंदे मातरम की गूंज उठती थी, तो हर भारतीय के मन में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित हो जाती थी। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत पहली बार 1875 के आसपास लिखा गया था और 1882 में उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ में शामिल किया गया। बाद में यह गीत आजादी के आंदोलन का नारा बना और 24 जनवरी 1950 को इसे भारत का राष्ट्रीय गीत (National Song) घोषित किया गया। ऐतिहासिक गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक साल, 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत की। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने स्मारक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का भी जारी किया। इस बीच जानिए 'वंदे मातरम' गीत से जुड़े कुछ रोचक क्विज प्रश्न और उत्तर, जो स्कूल, प्रतियोगी परीक्षाओं या करंट अफेयर्स प्रैक्टिस के लिए बेहद उपयोगी हैं।
उत्तर: बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने।
उत्तर: संस्कृत भाषा में।
उत्तर: वर्ष 1896 में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन (कलकत्ता) में।
उत्तर: रवीन्द्रनाथ टैगोर ने।
उत्तर: ‘वंदे मातरम’ भारत का राष्ट्रीय गीत है।
उत्तर: बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास आनंदमठ से।
ये भी पढ़ें- क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस DSP पद पर कितनी मिलती है सैलरी?
उत्तर: वर्ष 1882 में।
उत्तर: 'हे मातृभूमि, तुझे नमस्कार।'
उत्तर: 24 जनवरी 1950 को, संविधान सभा द्वारा।
उत्तर: जन गण मन भारत का राष्ट्रीय गान है। वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गीत है।
उत्तर: वर्ष 2025 में, यह गीत 7 नवंबर, 1875 के आसपास लिखा गया था।
उत्तर: क्योंकि यह गीत आजादी के समय देशभक्ति का प्रतीक बना, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाखों भारतीयों को प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें- वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे, आज दिल्ली में होगा भव्य समारोह, समारोह का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi