JEE Main 2021: आज है जेईई मेन बीटेक पेपर की परीक्षा, 6 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स होंगे शामिल

आपको बता दें कि JEE Main 2021 भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों -NIT, IIT सहित अन्य केंद्र रूप से सीएफटीआई में ग्रेजुएशन लेवल पर एडमिशन के लिए पात्रता परीक्षा है। परीक्षा 23 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेंगी।

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2021 5:19 AM IST / Updated: Feb 24 2021, 02:33 PM IST

करियर डेस्क.  JEE Main Exam 2021: देशभर में आज जेईई मेन 2021 बीटेक पेपर की परीक्षा हो रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित ये परीक्षा दो स्लाट में हो रही है। पहला स्लाट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरा स्लाट दोपहर बाद 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक है। पेपर 1 (बीई / बीटेक) 828 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। कुल 6,52,627 उम्मीदवारों में से 1,97,771 लड़कियां और 4,54,852 लड़के कैंडिडेट्स हैं।

इसके पहले 23 फरवरी को जेईई मेन बी. आर्क और बी. प्लानिंग के पेपर हो चुके हैं। आपको बता दें कि JEE Main 2021 भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों -NIT, IIT सहित अन्य केंद्र रूप से सीएफटीआई में ग्रेजुएशन लेवल पर एडमिशन के लिए पात्रता परीक्षा है। परीक्षा 23 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेंगी।

JEE Main BE & B.Tech पेपर की परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में ग्रेजुएशन में एडमिशन के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। जेईई मेन 2021 (JEE Main) के बीई और बीटेक पेपर की परीक्षा में स्टूडेंट्स द्वारा किये गए परफोर्मेंस के आधार कराया था, जिसमें से, 22,748 स्टूडेंट्स दोनों पेपरों-पेपर 2A और पेपर 2B के लिए आवेदन अप्लाई किया था।

JEE Main बीटेक पेपर: एग्जाम पैटर्न

JEE Main 2021 परीक्षा के B.Tech पेपर में मल्टीपल च्वाइस और नंबरिंग वाले सवाल पूछे जाते हैं।  JEE मेन परीक्षा के B.Tech पेपर (पेपर 1) में तीन पार्ट में होते हैं- - फिजिक्स, केमिसट्री और मैथ्स। जेईई मेन 2021 पेपर 1 के लिए कुल अंक 300 निर्धारित हैं।

JEE Main कैंडिडेट्स के लिए जरूरी नियम

  1. स्टूडेंट्स को जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड की कॉपी जरूर ले जाएं।
  2. एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी जरूर ले जाएं।
  3. स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे अपने जेईई मेन 2021 परीक्षा केंद्रों पर, रिपोर्टिंग समय से एक घंटे पहले पहुंचें।
  4.  स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर मास्क और दस्ताना पहन कर जाएं, साथ एक बोतल पानी भी लेकर जाएं।
  5.  सेल्फ डिक्लरेशन सेक्शन पर फोटोग्राफ पेस्ट करें और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाएं लेकिन इस पर हस्ताक्षर न करें।
  6. एग्जाम सेंटर के अंदर स्टूडेंट्स को फेस मास्क लगना अनिवार्य है।
  7. उम्मीदवार ध्यान रखें कि मोबाइल फोन या बैग किसी भी तरह की कोई निजी सामान न लाएं। अधिकारी आपके व्यक्तिगत सामान की सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी नहीं लेंगे।
  8. परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नोट पैड, नोट बुक और किताबें/कॉपी आदि लेकर न जाएं।

Share this article
click me!