JEE main result 2021: इन वेबसाइट से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट, ऐसे मिलेगा स्कोर कार्ड

Published : Sep 13, 2021, 07:58 AM IST
JEE main result 2021: इन वेबसाइट से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट, ऐसे मिलेगा स्कोर कार्ड

सार

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। जेईई मेन का रिजल्ट, एनटीए का स्कोर कार्ड डिजिलॉक पर भी उपलब्ध होगा।

करियर डेस्क.  जेईई मेन (JEE main ) का रिजल्ट सोमवार को जारी हो सकता है। अगर जेईई एडवांस (JEE advanced) के रजिस्ट्रेशन शेड्यूल को आगे नहीं बढ़ाया गया तो रिजल्ट आज ही घोषित होगा। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विडिट करना होगा। वेबसाइट में कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानें कैसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट।

इसे भी पढ़ें- UPSC Interview: बेरोजगारी आखिर क्यों बढ़ी? सॉलिड जवाब देने पर कैंडिडेट्स को मिली सरकारी नौकरी

रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स jeemain.nta.nic.in, nta.ac.in, nta.nic.in और Ntaresults.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।  रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को पहले नवीनतम सत्र, परीक्षा के चौथे सत्र का चयन करना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। जेईई मेन का रिजल्ट, एनटीए का स्कोर कार्ड डिजिलॉक पर भी उपलब्ध होगा।

डिजिलॉक में कैसे देखें अपना स्कोर कार्ड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स डिजिलॉकर लिंक पर क्लिक करें।
  • आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम लिखें।
  • आधार कार्ड के अनुसार अपनी जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अपना जेंडर डालें। 
  • अपना मोबाइल नंबर इंटर करें।
  • 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन सेट करें।
  • अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • अपना आधार इंटर करें।
  • मांगे गए विवरण को भरें।
  • अपना यूजर नाम इंटर करें। 

इसे भी पढ़ें- ATL स्पेस चैलेंज 2021 हुआ लांच: अपने इनोवेटिव आईडियाज के साथ करें आवेदन, मिलेगा ISRO का सहयोग

डिजिलॉकर में एकाउंट बनाने के बाद दस्तावेज़ ब्राउज़ करें पर क्लिक करें और अपने बोर्ड परीक्षा स्कोर कार्ड देखने के लिए अपना आवेदन नंबर दर्ज करें। इसके बाद कैंडिडेट्स को उसका स्कोर कार्ड दिखाई देने लगेगा। 
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!