NIRF Ranking 2021: सभी यूनीवर्सिटीज में IIT मद्रास टॉप पर, जानें किसको मिला कौन सा स्थान

Published : Sep 09, 2021, 02:31 PM IST
NIRF Ranking 2021: सभी यूनीवर्सिटीज में IIT मद्रास टॉप पर, जानें किसको मिला कौन सा स्थान

सार

केंद्र सरकार ने देश के सभी विश्वविद्यालयों के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 की घोषणा की है। जिसमें पहले स्थान पर IIT मद्रास है।

करियर डेस्क : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को देश भर के संस्थानों और विश्वविद्यालयों के लिए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2021 की आधिकारिक सूची जारी की है। रैंकिंग 11 श्रेणियों के तहत जारी की गई है जो हैं- कुल मिलाकर, विश्वविद्यालय, प्रबंधन, कॉलेज, फार्मेसी, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, NRIIA(नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग), कानून और अनुसंधान संस्थान के ऊपर आधारित है। सभी लिस्ट में IIT मद्रास ने टॉप स्थान हासिल किया है। 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dhamendra Pradhan, Union Education Minister) ने गुरुवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 जारी करने के कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके तुरंत बाद, सभी 11 श्रेणियों की  रैंकिंग एनआईआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर जारी की गई। आइए आपको बताते हैं, किस यूनीवर्सिटी को मिला कौन सा स्थान मिला...

NIRF 2021: ओवरऑल टॉप 10 संस्थान
IIT मद्रास
IISC बैंगलोर
IIT बॉम्बे
IIT दिल्ली
IIT कानपुर
IIT खड़गपुर
IIT रुड़की
IIT गुवाहाटी
JNU, नई दिल्ली
BHU, वाराणसी

NIRF 2021: टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज
IIT मद्रास
IIT दिल्ली
IIT बॉम्बे
IIT कानपुर
IIT खड़गपुर
IIT रुड़की
IIT गुवाहाटी
IIT हैदराबाद
NIT तिरुचिरापल्ली
NIT सुरथकाली

NIRF 2021: टॉप 5 मेडिकल कॉलेज
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली
PGIMER, चंडीगढ़
सीएमसी वेल्लोर
निमहंस, बैंगलोर
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPIMS), लखनऊ

NIRF 2021: टॉप 5 मैनेजमेंट संस्थान
IIT अहमदाबाद
IIT बैंगलोर
IIT कलकत्ता
IIT कोझीकोड
IIT दिल्ली

ये भी पढ़ें- BHU ने दिया बैचलर और मास्टर डिग्री के लिए एक और मौका, 4 दिनों के भीतर करें अप्लाई

Upsc Interview: क्या महिलाओं का IQ कम होता है? इसका लॉजिक जानकर हैरान हो जाएंगे आप

अगर आपकी सोच है क्रिएटिव तो आपके लिए सुनहरा अवसर, मार्केट में बढ़ रही है प्रोडक्ट मैनेजर की डिमांड

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!