KVS में आॉनलाइन चलेंगी क्लास, वर्क फॉर होम रहेंगे टीचर्स, बिना परमिशन नहीं छोड़ सकते सेंटर

Published : Apr 23, 2021, 07:15 PM ISTUpdated : Apr 23, 2021, 07:18 PM IST
KVS में आॉनलाइन चलेंगी क्लास, वर्क फॉर होम रहेंगे टीचर्स,  बिना परमिशन नहीं छोड़ सकते सेंटर

सार

केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने टीचर्स को स्कूल नहीं आने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन क्लास शुरू करने की अनुमति दी गई है। प्रिंसिपल वर्क फ्रॉम होम कर रहे शिक्षकों को कॉल कर सकेंगे या उनसे मिल सकेंगे।

करियर डेस्क. केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS)) ने एक नोटिस जारी करते हुए सभी शिक्षकों को स्कूल नहीं आने के निर्देश दिए हैं और घर (Work Form Home) से ही ऑनलाइन क्लास लेने की अनुमति दी है। यह निर्णय स्कूल की ओर से छात्रों, शिक्षकों, स्कूल के कर्मचारियों की सेहत को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण स्कूल और कॉलेज को बंद करने का फैसला किया गया है। 

केवीएस द्वारा जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार या कोई जिलाधिकारी यदि ऑफलाइन कक्षाओं की अनुमति देते हैं तो प्रिंसपलों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे जरूरी कोरोना गाइडलाइन्स का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। आदेश में कहा गया है कि कोई भी निर्णय लेते समय, यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

सेंटर नहीं छोड़ेंगे टीचर
आदेश के अनुसार, स्कूल प्रिंसिपलों को अनुमति होगी कि जब जरूरत हो तब वह वर्क फ्रॉम होम कर रहे शिक्षकों को कॉल कर सकेंगे या उनसे मिल सकेंगे। केवीएस ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि प्रिंसिपल के बिना अनुमति के कोई भी शिक्षक सेंटर नहीं छोड़ें। आदेश के अनुसार, टीचर्स को पैरेंटस को ऑनलाइन क्लास की जानकारी देनी होगी।  

कई राज्यों में स्कूल बंद
बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण कई राज्यों में 10वीं और 12वीं की परीभाएं स्थगित कर दी गई हैं। जबकि कई राज्यों में समर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!