Navodaya Vidyalaya: 6वीं क्लास की प्रवेश परीक्षा स्थगित, 30 लाख स्टूडेंट्स ने किया रजिस्ट्रेशन

Published : May 11, 2021, 10:45 AM IST
Navodaya Vidyalaya: 6वीं क्लास की प्रवेश परीक्षा स्थगित, 30 लाख स्टूडेंट्स ने किया रजिस्ट्रेशन

सार

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 अप्रैल को जारी हो किए थे।  मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में यह परीक्षा 19 जून को होगी बाकि राज्यों के लिए अभी डेट घोषित नहीं की गई है। 

करियर डेस्क. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) के सेलेक्शन टेस्ट को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। कोविड-19 के कारण तीसरी बार 6वीं क्लास के एडमिशन की प्रवेश परीक्षा को टला गया है।

इसे भी पढ़ें- STARTUP: इस फील्ड में रोजगार के कई मौके, यहां से कर सकते हैं आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस का कोर्स

16 मई से होने थे एग्जाम 
नोटिफिकेशन के अनुसार, मिजोरम, नागालैंड और मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों के लिए एडमिशन एग्जाम को स्थगित किया गया है। यह परीक्षा 16 मई से 19 जून तक आयोजित होने वाली थी। अगले ऑर्डर तक के लिए इसे स्थगित कर दिया गया है। एग्जाम कब होंगे इसे लेकर कोई डेट जारी नहीं की गई है। नया शेड्यूल एग्जाम की तारीख से 15 दिन पहले घोषित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Rajasthan University: 30 जून तक समर वैकेशन, पीजी कोर्सेज़ के सिलेबस के लिए चलेंगी ऑनलाइन क्लास

लोकल लैंग्वेज में भी होते हैं एग्जाम
6वीं क्लास का एडिमिशन एग्जाम अंग्रेजी, हिंदी और सभी राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं (Regional languages) में होता है। इसके लिए दो घंटे का टाइम दिया जाता है।  नवोदय विद्यालय  में एडमिशन के लिए 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। 48 हजार सीटों के लिए के लिए यह परीक्षा होती है। देशभर में 626  नवोदय विद्यालय हैं। 
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!