सुपरहिट मैथ्स टीचर : कठिन से कठिन सवाल को बना देते हैं सिंपल, किसी की 1 रुपए फीस तो कोई पढ़ाता है Free

हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। आज कई शिक्षक ऐसे हैं तो मिसाल पेश कर रहे हैं। गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर को शिक्षा दे रहे हैं और उन्हें सफल बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे ही पांच शिक्षकों के बारें में जानिए..

Asianet News Hindi | Published : Sep 5, 2022 5:34 AM IST / Updated: Sep 05 2022, 11:05 AM IST

करियर डेस्क : आज शिक्षक दिवस (Teacher's Day 2022) के अवसर पर छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों का सम्मान कर रहे हैं। उनका आभार प्रकट कर रहे हैं। देशभर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हर साल 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan) की जयंती पर यह दिन मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बता रहे हैं देश के टॉप-5 मैथमेटिक्स गुरु के बारें में, जिनसे पढ़ने के बाद गणित के सवाल चुटकियों में हल होने लगते हैं। 

आरके श्रीवास्तव 
मैथमेटिक्स गुरु आकरे श्रीवास्तव ( RK Srivastava) को कौन नहीं जानता। सिर्फ एक रुपए की फीस में ये हजारों गरीब बच्चों को मैथ्य की शिक्षा दे रहे हैं। इनका पूरा नाम रजनीकांत श्रीवास्तव है। बेहद ही सरल तरीके से मैथ्स समझाते हैं। कबाड़ से प्रैक्टिकल और जुगाड़ से पढ़ाने का अंदाज छात्रों को खूब पसंद आता है। इतने सिंपल तरीके से कुछ भी समझते हैं कि गणित का हौवा निकल जाता है। इनका मानना है कि बच्चों में इंट्रेस्ट जगाने की जरुरत है। इनसे पढ़ने वाले न जाने कितने स्टूडेंट्स आज बड़ी-बड़ी पोजिशन हैं। इनकी नाइट क्लासेज कैंपेन काफी चर्चा में रहे हैं। पूरी रात लगातार 12 घंटे छात्रों को पढ़ाते हैं। कोविड के दौरान ऑनलाइन क्लास लेते थे।

केसी सिन्हा 
कभी मैथ्य में फेल हुए केसी सिन्हा (KC Sinha) की किताब आज छात्रों को पढ़ाई जाती है। कैलकुलस , अलजेब्रा, त्रिकोणमिति जैसी किताबों को लिखकर इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिलाई है। केसी श्रीवास्तव बताते हैं कि जब वे फेल हुए थे, उसके बाद से ही उनकी दुनिया बदल गई। आज उनकी 60 से ज्यादा किताबें कॉम्पटेटिव एग्जाम के लिए बेस्ट मानी जाती हैं। उनके पढ़ानेका अंदाज गजब का है। उनका सिंपल तरीका बच्चों को समझ में आताहै। वे नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति है। उनके पढ़ाए स्टूडेंट्स आज कई बड़े पदों पर काबिज हैं।

आनंद कुमार
इतिहास रचने वाले सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार (Anand Kumar) को कौन नहीं जानता। उन्होंने IIT JEE की तैयारी करने वाले गरीब बच्चों के लिए सुपर 30 की स्थापना की। इसका उद्देश्य गरीब बच्चों को IIT JEE की मुफ्त तैयारी करवाना था। आनंद कुमार गणित के बेहतरीन टीचर हैं। उनकी शानदार ट्रिक्स बच्चों को मुश्किल से मुश्किल टॉपिक को आसानी से सिखा देती है। आज उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं।

आरडी शर्मा
डॉ. आरडी. शर्मा (RD Sharma) का नाम भारत के सबसे बेस्ट मैथ्य टीचर में टॉप रैंकिंग लिस्ट में है। उनके बारें में एक बात कही जाती है कि वह किसी भी थ्योरी को इतनी आसानी से सिद्ध कर देते हैं कि नौसिखिया को भी वह समझ आ जाती है। वे छोटे-छोटे उदाहरण से बच्चों को समझाते हैं। उनके कॉन्सेप्ट से बच्चे काफी अव्वल होते  हैं। उनकी मैथ्य की बुक भी बच्चों को पढ़ाई जाती है। 

सगीर अहमद
मैथ्य का एक ऐसे टीचर जो खेल-खेल में सवाल हल करना सीखा देते हैं। सगीर कॉम्पटेटिव एग्जाम्स की तैयारी करवाते हैं। उनकी किताबें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेस्ट मानी जाती हैं। 
रेलवे, एसएससी सहित सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को वे मैथ्स के ट्रिक नहीं बल्कि ट्रिप्स बताते हैं। उनका बेसिक कॉन्सेप्ट गजब का होता है, ऐसा कि गणित ही सरल लगने लगती है।

इसे भी पढ़ें
Teacher's Day: टॉप-5 'वर्चुअल गुरु'..इनकी पढ़ाने की स्टाइल सबसे अलग, सबसे बेस्ट

Teacher's Day 2022: भारत के ऐसे टीचर जिनका दुनिया में बजा डंका, आज भी मिलती है सीख


 

Share this article
click me!