Trade Apprenticeship Recruitment: सेंट्रल कोलफील्ड्स अप्रेंटिस का मौका, हर महीने मिलेंगे 7 हजार रुपए

Published : Nov 22, 2021, 03:49 PM IST
Trade Apprenticeship Recruitment: सेंट्रल कोलफील्ड्स अप्रेंटिस का मौका, हर महीने मिलेंगे 7 हजार रुपए

सार

यह ट्रेड अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण एक साल के लिए होगा। जो कैंडिडेट्स इन पोस्टों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वो 5 दिसंबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इन पोस्टों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को  वेतन के रूप में हर महीने 7 हजार रुपए दिए जाएंगे।   

करियर डेस्क. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (Central Coalfields Limited) ने ट्रेड अप्रेंटिसशिप (trade apprenticeship) के 539 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह ट्रेड अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण एक साल के लिए होगा। जो कैंडिडेट्स इन पोस्टों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वो 5 दिसंबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स इन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।  

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2021: जानिए कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स पर विजिट करें।
  • यहां पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें। 
  • आवेदन पत्र भरने के लिए मांगी गई डिटेल्स भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज और फीस के साथ अपना आवेदन फॉर्म जमा करें। 

कौन कर सकता है अप्लाई
इस पोस्टों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय से आईटीआई का प्रमाण पत्र और 10वी क्लास की मॉर्कशीट होना जरूरी है। लेखाकार या लेखा कार्यकारी पद के लिए, बैंकिंग/ वित्तीय सेवाओं / बीकॉम / वित्त में स्नातकोत्तर में PMKVY  प्रमाण पत्र धारक पात्र होना जरूरी है। 

किस उम्र के लोग कर सकते हैं अप्लाई
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 नवंबर, 2021 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति कैटगरी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। ओबीसी कैटगरी के संबंधित कैंडिडेट्स को आरक्षित सीटों के तहत 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। इन पोस्टों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को  वेतन के रूप में हर महीने 7 हजार रुपए दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-  Upsc Interview Tricky Questions: कौन सी फिल्म में पत्नी का कद पति से बड़ा हो जाता है? IQ के लिए पूछा गया सवाल

General Knowledge: क्या है Buy और Purchase में अंतर, जानें किसे कहा जाता है फ्लाईओवर और ब्रीज

General Knowledge: किसने की थी एग्जाम की खोज, किसने पहली बार पता किया था ब्लड ग्रुप, जानें कुछ रोचक फैक्ट्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!