UPSSSC PET 2022: इस दिन आएगा 37.34 लाख उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड, 15-16 अक्टूबर को यूपी पीईटी एग्जाम

Published : Sep 28, 2022, 05:44 PM IST
UPSSSC PET 2022: इस दिन आएगा 37.34 लाख उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड, 15-16 अक्टूबर को यूपी पीईटी एग्जाम

सार

प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट के जरिए यूपी सरकार के अलग-अलग विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के पदों को भरा जाता है। पीईटी में स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट या फिजिकल में शामिल होना पड़ता है।

करियर डेस्क : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की परीक्षा (UPSSSC PET 2022) 15-16 अक्टूबर को होने जा रही है। आयोग की तरफ से इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। यूपी पीईटी की परीक्षा सही तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग ने प्रदेश के कई जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसको लेकर आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। एग्जाम सेंटर्स पर इंतजाम किए जा रहे हैं। इधर, छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। 

कब आएगा यूपी पीईटी 2022 का एडमिट कार्ड
यूपी पीईटी 2022 की परीक्षा अगले महीने 15 और 16 अक्टूबर के आयोजित होने जा रही है। वहीं, एडमिट कार्ड को लेकर जो बड़ी अपडेट सामने आ रही है, उसके मुताबिक परीक्षा से करीब 10 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। यानी 5 अक्टूबर तक आयोग एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी आने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार कॉम्पटिशन काफी हाई है। यूपी पीईटी की परीक्षा में शामिल होने  के लिए करीब 37.34 लाख कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है। पिछले साल की तुलना में यह संख्या काफी ज्यादा है। पिछले साल करीब 20.73 लाख आवेदन आए थे।

दो शिफ्ट में एग्जाम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यूपी पीईटी की परीक्षा दो दिन आयोजित की जाएगी। दोनों दिन दो-दो शिफ्ट में पेपर होंगे। प्रशासन की तरफ से नकल रोकने औऱ अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। जैमर भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर कई और इंतजाम किए जा रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा को क्वालिफाई करने के बाद छात्र यूपी की कई सरकारी नौकरियों में शामिल होने के पात्र हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें
UPSSSC PET 2022: एग्जाम पास करने ये 10 सवाल हो सकते हैं इंपॉर्टेंट, इग्नोर करने की गलती न करें

UPSSSC PET EXAM 2022: यहां देखें प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट का पूरा सेलेबस, समझिए क्या है एग्जाम

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!