2 सिंगर Bappi Lahiri-Lata Mangeshkar ने एक दी महीने में कहा दुनिया को अलविदा, फर्क था सिर्फ इतने दिन का

Published : Feb 16, 2022, 11:55 AM ISTUpdated : Feb 16, 2022, 04:54 PM IST
2 सिंगर Bappi Lahiri-Lata Mangeshkar ने एक दी महीने में कहा दुनिया को अलविदा, फर्क था सिर्फ इतने दिन का

सार

बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों सबसे ज्यादा सदमे के दौर से गुजर रही है। 6 फरवरी को लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कहा था। वहीं, लता जी के जाने के 10 दिन बाद बप्पी लाहिड़ी ने भी अंतिम सांस ली। दोनों सिंगर की रियर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुंबई. बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों सबसे ज्यादा सदमे के दौर से गुजर रही है। 6 फरवरी को लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने दुनिया को अलविदा कहा था। वहीं, लता जी के जाने के 10 दिन बाद बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) ने भी अंतिम सांस ली। दोनों सिंगर की रियर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में लता जी के साथ बप्पी दा काफी यंग नजर आ रहे हैं।बता दें कि बप्पी दा एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नामजोशी ने बताया कि आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनका निधन हो गया। वहीं, आपको बता दें कि लता जी कोरोना और निमोनिया से पीड़ित थी। उनका भी करीब महीनेभर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चला लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। 


छा गए थे म्यूजिक इंडस्ट्री में
1980 के दशक में अपने संगीत और गानों के जरिए लोगों के दिलों में छाने वाले बप्‍पी लहरी ने डिस्‍को डांसर, शराबी और नमक हलाल जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में गाने गाए थे। उनका जन्‍म पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। वे बंगाली ब्राह्मण परिवार से थे। बप्पी दा ने 600 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दिया है। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 4 दशकों से ज्यादा काम किया है। तम्मा तम्मा.. से लेकर डिस्को डांसर.. तक कई गाने गाए हैं, जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। बप्पी दा को गोल्ड मैन के नाम से भी जाना जाता था। वे काफी शांत नेचर के थे। दादा सिर्फ अपने काम में ही बिजी रहते थे। उनका इंडस्ट्री में कभी भी किसी के साथ पंगा नहीं हुआ था। 


राजकीय सम्मान के साथ किया था अंतिम संस्कार
लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार 6 फरवरी को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया था। इस दौरान लताजी के अंतिम दर्शनों के लिए बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत की तमाम हस्तियां मौजूद थीं। इस मौके पर पीएम मोदी भी विशेष रूप से मौजूद थे। लता जी का अस्थियां हाल ही में नासिक स्थित गोदावरी में विसर्जित की गईं थी। इसके बाद मुंबई के अरब सागर में भी उनकी अस्थियां विसर्जित की गई। 


गिनीज बुक में दर्ज है नाम 
लता जी को 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं। लता को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च  नागरिक पुरस्कार, ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने साल 1948 से 1974 के बीच 25 हजार से अधिक गाने गाए। 1974 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें इतिहास में सबसे अधिक गाने गाकर रिकॉर्ड दर्ज करवाने वाले कलाकार के रूप में स्थान दिया। वहीं, बप्पी दा को एक साल में 37 फिल्मों में म्यूजिक देने के कारण उनका भी नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया था। वे ऐसे पहले संगीतकार हैं जिन्हें चाइना अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्हें ये सम्मान जिम्मी जिम्मी.. गाने के लिए दिया गया था।

 

ये भी पढ़ें
इस वजह से 17 फरवरी को होगा Bappi Lahiri का अंतिम संस्कार, मां Tanuja का हाथ थाम श्रद्धांजलि देने पहुंची Kajol

जब Bappi Lahiri को ढेर सारे गहने पहन देख Raaj Kumar ने मारा था ताना, भरी महफिल में कह दी थी ऐसी बात

Bappi Lahiri Death:ऐसे आया था डिस्को का आइडिया, बदलकर रख दी थी पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री, छा गए थे हर तरफ

आखिर Bappi Lahiri क्यों पहनने थे इतना सोना, एक इंटरव्यू में किया था चौंकाने वाला खुलासा

यादों में Bappi Lahir: जब शो में कंटेस्टेंट को खुश होकर दे डाली सोने की चेन, ऐसे ही नहीं कहा जाता था गोल्ड मैन

Bappi Lahiri: 8 साल पुरानी बात है, जब बप्पी दा को चढ़ा था पॉलिटिक्स का खुमार, लेकिन हुआ कुछ यूं

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Shah Rukh Khan को अंकल कहने वाली 32 साल की हीरोइन, खुद बताई वायरल पोस्ट की सच्चाई