धरी की धरी रह गई सारी तैयारियां, इस कारण कैंसिल हुई सोनम कपूर की गोद भराई की ग्रैंड सेरेमनी

प्रेग्नेंट सोनम कपूर इन दिनों लंदन से मुंबई आई हुई थी। दरअसल, उनके पेरेंट्स ने एक ग्रैंड बेबी शॉवर सेरेमनी रखी थी, जो अब कैंसिल हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए यह फंक्शन रद्द किया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 16, 2022 9:29 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रेग्नेंट सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की गोद भराई की ग्रैंड सेरेमनी जो मुंबई में होने वाली थी, उसे कैंसिल कर दिया गया है। सामने आ रही खबरों की मानें तो फंक्शन को मुंबई में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए रद्द करना पड़ा। बता दें कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) और उनकी पत्नी सुनीता कपूर (Siunita Kapoor) ने बेटी की गोद भराई सेरेमनी की अच्छी खासी तैयारी कर रखी थी, लेकिन उनकी सारी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। कहा जा रहा है कि सोनम और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे और इसलिए यह फैसला लिया गया। बता दें कि ये सेरेमनी 17 मई को होनी थी, जिसमें करीबी के साथ दोस्त भी शामिल होने वाले थे। 

लंदन से मुंबई आई थी सोनम कपूर
आपको बता दें कि सोनम कपूर पेरेंट्स द्वारा आयोजित अपनी गोद भराई में शामिल होने के लिए स्पेशली लंदन से मुंबई आई थी। फैमिली के एक करीबी सूत्र ने बताया कि परिवार ने सेरेमनी की पूरी तैयारी कर ली थी। यहां तक कि गेस्ट्स को इन्विटेशन के साथ गिफ्ट हैंपर तक भेज दिए गए थे। बता दें कि यह फंक्शन सोनम की मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित घर पर होने वाला था। लेकिन हेल्थ इश्यू को ध्यान में रखते हैं इसे रद्द करना पड़ा। वहीं, हाल ही में सोनम को वर्ली के एक रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की ओवर साइज ड्रेस पहन रखी थी। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि हैवीली प्रेग्नेंट सोनम को चलने में मुश्किल हो रही थी। उनके पैरों में सूजन भी थी। वैसे, बता दें कि सोनम की गोद भराई का एक फंक्शन लंदन में पहले ही ऑर्गेनाइज किया जा चुका है। इस गोद भराई के दौरान सोनम पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई थी। फंक्शन से जुड़े फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। 

Latest Videos


अगस्त में सोनम कपूर देगी बच्चे को जन्म
करीब  2-3 महीने पहले सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सबके साथ शेयर की थी। उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम अगस्त में अपने बच्चें को जन्म देंगी। उनकी डिलीवरी मुंबई में होगी या लंदन में इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि सोनम ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 2018 में शादी की थी। अनिल कपूर ने अपनी बेटी शादी खूब धूमधाम से की थी। 

 

ये भी पढ़ें
टीना अंबानी की बहू कृषा शाह की सामने आई रोमांटिक PHOTOS, पति अनमोल अंबानी के साथ यूं आई नजर

रियल लाइफ में हॉट और सेक्सी है TV की कशिश, 2-2 अफेयर के बाद 9 साल पहले की थी इनसे शादी, PHOTOS 

पहले किया अमीरों को डेट फिर की शादी, 10 एक्ट्रेसेस में से 1 ऐसी भी जिसने सहेली के पति को ही चुरा लिया

कैटरीना कैफ जैसा परफैक्ट फिगर चाहिए तो बस करना पड़ेगा ये काम, फॉलो करें 3 खास Tips

पैरों में सूजन और चलना-फिरना भी हो रहा प्रेग्नेंट सोनम कपूर के लिए मुश्किल, फिर भी पहुंच गई यहां

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh