छत्तीसगढ़ में बर्निंग कार: पुलिया से टकराते ही धधक उठी गाड़ी, जिंदा जल गईं 3 बहनें और मम्मी-पापा

Published : Apr 22, 2022, 11:09 AM ISTUpdated : Apr 22, 2022, 11:27 AM IST
छत्तीसगढ़ में बर्निंग कार: पुलिया से टकराते ही धधक उठी गाड़ी, जिंदा जल गईं 3 बहनें और मम्मी-पापा

सार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार रात करीब 2 बजे एक भयंकर हादसा(Rajnandgaon shocking accident) हो गया। यहां पुलिया से टकराने के बाद एक कार में आग(burning car) लग गई।  इससे 3 जवान बेटियों सहित एक दम्पति की जिंदा जलकर मौत हो गई। माना जा रहा है कि झपकी आने से कार बेकाबू हुई होगी।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चलती कार में लगी आग(burning car) से पूरा परिवार जिंदा जल गया। इस दिल दहलाने वाली घटना (Rajnandgaon shocking accident) ने सबके रौंगटे खड़े कर दिए हैं। यह परिवार एक शादी से लौट रहा था। पुलिस की जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ के गोलबाजार के रहने वाले सुभाष कोचर बिजनेसमैन थे। वे एक शादी में शामिल होने बालोद गए थे। साथ में पत्नी कांति और 20 से 27 साल की उम्र की तीन बेटियां भावना कोचर, वृद्धि कोचर और पूजा कोचर भी थीं। 

पुलिया से टकराकर लगी थी कार में आग
जब यह परिवार शादी में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहा था, तभी गुरुवार रात करीब 2 बजे उनकी ऑल्टो कार ने खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह क्षेत्र के नजदीक सिंगारपुर गांव के पास एक पुलिया से टकरा गई। माना जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज रही होगी। पुलिया से टकराने के बाद कार में आग लग गई। वे पांचों कार से बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। इस भयंकर हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह फॉरेसिंक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। कार में आग कैसे लगी, इसक जांच कराई जा रही है।

गांववालों ने बचाने की कोशिश की
सबसे पहले यह हादसा गांव वालों ने देखा। उन्होंने सबको बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पांचों जल चुके थे। गांववालों की सूचना के बाद ठेलकाडीह थाना पुलिस के साथ SDOP खैरागढ़ भी मौके पर पहुंचे।  इसके बाद कार में फंसी लाशों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर पुलिस जांच में जुट गई है।

शायद नींद की वजह से खोया होगा नियंत्रण
कार सुभाष कोचर चला रहे थे। आशंका है कि रात को झपकी आने से वे स्टीयरिंग से नियंत्रण खो चुके होंगे। इससे कार पुलिया से जा टकराई। सुभाष कोचर खैरागढ़ के प्रतिष्ठित व्यापारियों में शुमार थे। उनका साइकिल का बड़ा शोरूम है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दु:ख जताया है।

यह भी पढ़ें
खरगोन सांप्रदायिक हिंसा में कूचकर मार डाला था नगर निगम कर्मी इब्रिस खान को, लावारिस मिला शव, पांच लोग गिरफ्तार
बचपन की एक आदत पड़ गई भारी, बेटी ने मम्मी-पापा को भावुक नोट छोड़ लगाई फांसी, झकझोर देगी इंदौर की ये दुखद घटना

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार