
नई दिल्ली. यह अच्छी खबर है कि कोरोना संक्रमण(corona virus) का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। बीते कुछ दिनों में संक्रमण में जबर्दस्त गिरावट आई है। पिछले दिन 50 हजार नए केस मिले। जबकि इससे पहले के दिनों में क्रमश: 58 हजार,: 67 हजार और 71 हजार मामले सामने आए थे। वहीं, रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। यह बढ़कर 97.37% हो गई है, जबकि इससे पहले के दिनों में क्रमश: 97.17% और 96.95% थी। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 172.29 करोड़ को पार कर गया है
देश में वैक्सीनेशन और संक्रमण की स्थिति
पिछले 24 घंटों में 46.82 लाख से अधिक (46,82,662) वैक्सीन खुराक के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 172.29 करोड़ (1,72,29,47,688) से अधिक हो गया है। यह 1,92,76,398 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 1,36,962 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,14,68,120 है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 97.37 फीसदी है।
पिछले 24 घंटों में 50,407 नए मामले सामने आए हैं। भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 6,10,443 पर है। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 1.43% हैं।
देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,50,532 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 74.93 करोड़ (74,93,20,579) कुल परीक्षण किए हैं। जबकि देश भर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 5.07% है और दैनिक सकारात्मकता दर 3.48% बताई गई है।
राज्यों के पास 12.27 करोड़ से अधिक टीके मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 170.41 करोड़ (1,70,41,92,350) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 12.27 करोड़ से अधिक (12,27,93,281) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.