नए आंकड़ों से लगता है कि कोरोना संक्रमण(corona virus) का खतरा कम होता जा रहा है। बीते दिन संक्रमण के ग्राफ में जबर्दस्त गिरावट आई है। नए मामले सिर्फ 58 हजार मिले, जबकि इससे पहले 67 हजार मिले थे। वहीं, रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। यह बढ़कर 97.17% हो गई है। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 171.79 करोड़ को पार कर गया है।

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 171.79 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है
  • भारत में वर्तमान में 6,97,802 एक्टिव केस हैं
  • सक्रिय मामले 1.64% हैं, जबकि रिकवरी दर वर्तमान में 97.17 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 1,50,407 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,13,31,158 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 58,077 नए मामले दर्ज किए गए
  • दैनिक सकारात्मकता दर 3.89% है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5.76%
  • अब तक 74.78 करोड़ परीक्षण किए गए; पिछले 24 घंटों में 14,91,678 टेस्ट किए गए 

यह भी पढ़ें-Covid 19 Update : विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन, 14 फरवरी से अनिवार्य क्वारेंटाइन खत्म

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नई दिल्ली. नए आंकड़ों से लगता है कि कोरोना संक्रमण(corona virus) का खतरा कम होता जा रहा है। बीते दिन संक्रमण के ग्राफ में जबर्दस्त गिरावट आई है। नए मामले सिर्फ 58 हजार मिले, जबकि इससे पहले के दो दिनों में क्रमश: 67 हजार और 71 हजार मामले सामने आए थे। वहीं, रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। यह बढ़कर 97.17% हो गई है। जबकि इससे पहले के दिन में यह 96.95% थी। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 171.79 करोड़ को पार कर गया है।

यह भी पढ़ें-कोरोना संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक, बीते दिन मिले 67 हजार नए केस; वैक्सीनेशन का आंकड़ा 171.28 करोड़ के पार

देश में कोरोना संक्रमण, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग की स्थिति
पिछले 24 घंटों में 48.18 लाख से अधिक (48,18,867) वैक्सीन खुराक के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 171.79 करोड़ (1,71,79,51,432) से अधिक हो गया है। यह 1,91,96,734 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 

पिछले 24 घंटों में 1,50,407 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,13,31,158 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 97.17% है। पिछले 24 घंटे में 58,077 नए मामले सामने आए।

भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 6,97,802 हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 1.64% हैं।

देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,91,678 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 74.78 करोड़ (74,78,70,047) कुल परीक्षण किए हैं। जबकि देश भर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 5.76% है और दैनिक सकारात्मकता दर 3.89% बताई गई है।

यह भी पढ़ें-Covid Update : AIIMS दिल्ली में भर्ती होने या सर्जरी से पहले नहीं होगा Corona Test, जारी हुआ सर्कुलर

राज्यों के पास 12.05 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 169.73 करोड़ (1,69,73,06,050) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 12.05 करोड़ से अधिक (12,05,64,491) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

यह भी पढ़ें-Johnson & Johnson ने कोरोना वैक्सीन प्रोडक्शन बंद किया, विकासशील देशों में वैक्सीन की सबसे अधिक मांग