
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का खतरा टल चुकी है। लिहाजा, भारत में 31 मार्च से मास्क को छोड़कर बाकी सभी पाबंदियां हटाई जा रही हैं। अगर पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण(corona virus) की बात करें, तो सिर्फ 1600 के करीब नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस समय देश में एक्टिव केस और घटकर 0.05% बचे हैं। पढ़िए बाकी डिटेल्स...
about 183 cr vaccine doses have been administered: यह है देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
आज सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 182.55 करोड़ (1,82,55,75,126) से अधिक हो गया है। यह 2,16,22,613 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
अगर बच्चों के वैक्सीनेशन की बात करें तो, 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 90 लाख (90,06,782) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।
कोरोना संक्रमण का ग्राफ निरंतर नीचे की ओर जा रहा है। भारत का सक्रिय केसलोड यानी एक्टिव केस आज घटकर 21,530 रह गया है, जो देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.05% है।
भारत में रिकवरी रेट और टेस्टिंग का आंकड़ा
भारत की रिकवरी रेट 98.75% है। पिछले 24 घंटों में 2,499 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,24,78,087 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,685 नए मामले सामने आए हैं
पिछले 24 घंटों में कुल 6,91,425 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 78.56 करोड़ (78,56,44,225) कुल परीक्षण किए हैं। साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। देश में वर्तमान में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.33% है, जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 0.24% बताई गई है।
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास अभी 16.45 करोड़ से अधिक वैक्सीन मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 184.12 करोड़ (1,84,12,85,555) से अधिक वैक्सीन खुराक पहुंचाई जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 16.45 करोड़ से अधिक (16,45,41,016) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जो लगाई जानी हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.