RCB ने जारी किया म्यूजिक वीडियो, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने दिखाया डांसिंग टैलेंट

Published : Nov 23, 2021, 01:35 PM ISTUpdated : Nov 23, 2021, 01:37 PM IST
RCB ने जारी किया म्यूजिक वीडियो, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने दिखाया डांसिंग टैलेंट

सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने मंगलवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक म्यूजिक वीडियो जारी किया। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने मंगलवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक म्यूजिक वीडियो जारी किया। इस म्यूजिक वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेट एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।  

नेवर गिव अप...

इस वीडियो के साथ जो कैप्शन दिया गया है वह भी बड़ा ही रोचक है,  'Never Give Up. Don’t Back Down. Keep Hustling'। "रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एकजुटता और #PlayBold भावना का जश्न। हमारे सभी खिलाड़ियों का विशेष धन्यवाद जो आरसीबी के रंग पहनकर मैदान पर अपना 100 प्रतिशत देते हैं।" 

 

 

वीडियो में क्या खास: 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो में विराट कोहली और एबीडिविलियर्स के साथ ही युवा खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और नवदीप सैनी (Navdeep Saini) जैसे क्रिकेटर्स भी गाने के साथ थिरकते हुए दिखाई रहे हैं। ये सभी इस प्रका से डांस कर रहे हैं मानों कोई ट्रेड डॉसर हों। विराट कोहली के तो कई डांस मूव्य इतने सहज लगते हैं कि आप उनकी डांस स्किल के कायल हो जाएंगे। 

युजवेंद्र चहल की पत्नी ने किया कोरियोग्राफ: 

इस वीडियो को भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री (Dhanashree) ने कोरियोग्राफ किया है। संगीतकार और निर्माता हर्ष उपाध्याय ने इस म्यूजिक का निर्माण किया है। चहल की हाल ही में लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मैच में उन्हें एकादश में शामिल किया गया था। वहीं आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs NZ: भगवा रंग में रंगी भारत-न्यूजीलैंड टीम, कानपुर पहुंचने पर अलग अंदाज में हुआ स्वागत

हार्दिक पांड्या के लिए खत्म नहीं हो रहा बुरा वक्त, साउथ अफ्रीका दौरे से भी बाहर होना लगभग तय

IND vs NZ, Test Series: मैच से पहले रिलेक्स मूड में नजर आई टीम इंडिया, मस्ती करते खिलाड़ियों का वीडियो वायरल

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स