शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ले ली जोरदार फिरकी, इस बात से हैं नाराज

Published : Mar 15, 2022, 01:57 PM ISTUpdated : Mar 15, 2022, 02:00 PM IST
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ले ली जोरदार फिरकी, इस बात से हैं नाराज

सार

कराची टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। टीम ने टॉस जीतकर पहली पारी में 556/9 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इस बाद कंगारू गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाते हुए पाकिस्तान को पहली पारी में 148 रनों पर ढेर कर दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) मंगलवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) की खिंचाई करते हुए नजर आए। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (Australia vs Pakistan) के बीच कराची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में मेजबान टीम के खराब प्रदर्शन की उन्होंने अपने ही अंदाज में आलोचना की। 

 

 

शोएब ने टीम के प्रदर्शन पर फिरकी लेते हुए खिंचाई की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान टीम पर निशाना साधते हुए कहा, "हांजी बोरियत दूर हो गई सबकी, मेरे सहित, 100/7 मनोरंजक होना चाहिए।" शोएब की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके कई पाकिस्तानी फैंस इस पर लगातार रिप्लाई कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: World Test Championship में इतने बड़े मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने रविचंद्रन अश्विन

इससे पूर्व शोएब ने सोमवार को भी पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन की आलोचना करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर में एक महिला मैच के दौरान स्टेडियम में ही नींद लेती हुई नजर आई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर लगातार टीम का मजाक बन रहा है।

 

 

कराची टेस्ट में पाकिस्तान की हालत खराब 

कराची टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। टीम ने टॉस जीतकर पहली पारी में 556/9 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इस बाद कंगारू गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाते हुए पाकिस्तान को पहली पारी में 148 रनों पर ढेर कर दिया।  इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पाक को फॉलोऑन नहीं खिलाते हुए दूसरी पारी 97/2 रनों पर घोषित की। 

इस प्रकार ऑस्ट्रेलिया ने पाक को  की पहली पारी के 556/9 के विशाल स्कोर के जवाब में पाकिस्तान 148 रन पर आउट हो गया। इस प्रकार ऑस्ट्रेलिया ने पाक को जीत के लिए 506 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 38 रन पर ही 2 विकेट झटक लिए हैं। अभी भी मैच में 4 सत्रों का खेल शेष है ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की इस मैच में बड़ी जीत लगभग तय मानी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: 

एक टीम ने 200 ओवर में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी कर ठोक दिए 880 रन, 1 दोहरे शतक और 2 शतकों के साथ रच दिया इतिहास

Records: भारतीय सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 40 साल से अजेय है टीम इंडिया, घर में लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत

भारत के इस स्टार बल्लेबाज को आईसीसी ने चुना 'प्लेयर ऑफ द मंथ'

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, PAK vs ENG: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result पाकिस्तान vs इंग्लैंड
PAK vs ENG: पाकिस्तान को हरा इंग्लैंड सेमीफाइनल में, अकेले किला लड़े कप्तान हैरी ब्रूक