हरि नगर सीट: आप की राजकुमारी ढिलौन ने बीजेपी के तेजेंद्र पाल बग्गा को हराया

Published : Jan 27, 2020, 10:53 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 05:16 PM IST
हरि नगर सीट: आप की राजकुमारी ढिलौन ने बीजेपी के तेजेंद्र पाल बग्गा को हराया

सार

दिल्ली विधानसभा की हरि नगर सीट (Hari Nagar assembly constituency) सामान्य है। इसे 1993 में बनाया गया था। यह वेस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बीजेपी के हरशरण सिंह चार बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की हरि नगर सीट (Hari Nagar assembly constituency) सामान्य है। इसे 1993 में बनाया गया था। यह वेस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बीजेपी के हरशरण सिंह चार बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार आप की राजकुमारी ढिलौन ने जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी के तेजेंद्र पाल बग्गा दूसरे नंबर पर रहे।

पहली बार बीजेपी ने दी थी कांग्रेस को मात
साल 1993 में बनी इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। जिसपर बीजेपी के हरशरण सिंह ने कांग्रेस के ओंकार सिंह को 16,899 वोट से हराया था। हरशरण सिंह को कुल 31,150 और ओंकार को 14,251 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर रही जनता दल के गुरुचरण को 2,697 वोट मिले थे।

बीजेपी के खाते से आप ने छीन ली थी ये सीट
2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। 4 बार से लगातार जीतते आ रहे हरशरण सिंह को हार का सामना करना पड़ा। आप के जगदीप सिंह ने 38,912 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। जबकि शिरोमणि अकाली दल के श्याम शार 30,036 वोटों के साथ दूसरे नंबर और बीजेपी से कांग्रेस में आए हरशरण सिंह 23,111 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 2015 में भी आप के जगदीप सिंह ने अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा, उन्हें 65,398 वोट मिले। जबकि बीजेपी के अवतार सिंह को 38,954 और कांग्रेस के चंदेर को 6,152 वोट से संतोष करना पड़ा।

हरि नगर पश्चिमी दिल्ली में पड़ता है। यह एक रेजिडेंशियल इलाका है। यहां भारत विभाजन के बाद बड़ी संख्या में आए पंजाबी लोगों को बसाया गया था। यहां सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। शिक्षण संस्थान और अस्पताल भी हैं। यहां श्री संतोषी माता मंदिर और सनातन धर्म मंदिर है, जहां लोगों की भीड़ जुटती है। यहां का गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा काफी प्राचीन है।
 

PREV

Recommended Stories

PM Modi in Jordan: आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन का नजरिया एक जैसा- मोदी
दिल्ली: नर्सरी से 5वीं तक की क्लासें ऑनलाइन, हवा की खराब क्वालिटी को देखते हुए बड़ा फैसला