पंजाब चुनाव: अकाली दल क्या एक बार फिर प्रकाश सिंह बादल को CM पद के तौर पर पेश कर रहा है, पढ़ें Inside Story

Published : Feb 18, 2022, 07:12 PM IST
पंजाब चुनाव: अकाली दल क्या एक बार फिर प्रकाश सिंह बादल को CM पद के तौर पर पेश कर रहा है, पढ़ें Inside Story

सार

पंजाब की राजनीति की समझ रखने वाले इसे अकाली दल का नया पैंतरा बता रहे हैं। उनका कहना है कि क्योंकि सुखबीर बादल की अभी भी उतनी पकड़ पंजाब के मतदाता में नहीं है, जितनी की प्रकाश सिंह बादल की है। सीनियर बादल से पंजाब के मतदाता मन से और सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। 

बठिंडा। पंजाब में दो दिन बाद वोटिंग होने जा रही है। अकाली दल-बसपा गठबंधन इस बार विधानसभा चुनाव जीतता है तो क्या प्रकाश सिंह बादल फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे? चुनाव प्रचार में अभी तक सीनियर बादल सुखबीर सिंह बादल से पीछे ही रहे। लेकिन, चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले जिस तरह से प्रकाश सिंह बादल एक्टिव हुए और पार्टी ने उनके नाम पर वोट मांगने शुरू किए, इससे यह समझा जा रहा है कि एक बार फिर से प्रकाश सिंह बादल को सीएम फेस प्रोजेक्ट किया जा रहा है। 

हालांकि, पंजाब की राजनीति की समझ रखने वाले इसे अकाली दल का नया पैंतरा बता रहे हैं। उनका कहना है कि क्योंकि सुखबीर बादल की अभी भी उतनी पकड़ पंजाब के मतदाता में नहीं है, जितनी की प्रकाश सिंह बादल की है। सीनियर बादल से पंजाब के मतदाता मन से और सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। इसलिए चुनाव प्रचार से कुछ समय पहले ही अकाली दल ने प्रकाश सिंह बादल की उपलब्धियों पर फोकस कर दिया। इसमें कबड्डी कप आयोजित करने, फोरलेन सड़कों का निर्माण, स्मारकों का निर्माण, स्पोर्ट्स स्टेडियम, पावर सरप्लस, पुलिस में लड़कियों की भर्ती और बठिंडा हवाई अड्डे जैसी परियोजनाओं को प्रमुखता से गिनवाया गया है। 

यह भी पढ़ें-  पंजाब चुनाव: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनि शांत करने के लिए दान किया भैंस का बच्चा, पूजा भी करवाई, देखें Video

हमेशा संकटमोचक की भूमिका में रहते हैं प्रकाश सिंह बादल
हालांकि अकाली नेताओं का तर्क है कि ‘बादल सरकार' के आह्वान का मतलब यह है कि सुखबीर सिंह बादल भी बादल हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जब-जब अकाली दल संकट में आता है तो प्रकाश सिंह बादल हमेशा ही संकट मोचक की भूमिका में रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। 

लोगों के दिलों में जगह नहीं बना पाए सुखबीर सिंह बादल
अकाली दल के रणनीतिकारों की चिंता है कि चुनाव की कैंपेन पूरी तरह से सुखबीर बादल पर फोकस की। इस पर काफी खर्च किया, इसके बाद भी सुखबीर बादल लोगों के दिलों में वह जगह नहीं बना पाए जो प्रकाश सिंह बादल की है। अकाली दल का गढ़ माने जाने वाले मालवा में पार्टी की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: क्यों सिद्धू के तेवर पड़े ढीले, कहां गई कैप्टन की दहाड़, एक्सपर्ट ने बताई वजह..पढ़िए पूरी रिपोर्ट

अकाली दल चुनौतियों का सामना कर रहा है
एक वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि यह चुनाव ना केवल अकाली दल का भविष्य तय करेगा बल्कि बादल परिवार खासकर सुखबीर बादल की राजनीतिक दिशा भी तय करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक दशक तक सत्ता में रहने और पांच साल सत्ता में रहने के बाद अकाली दल गंभीर राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।  

प्रचार से दूरी बनाए रहे प्रकाश सिंह बादल
विधानसभा चुनावों में एक बड़ी राजनीतिक परीक्षा का सामना कर रहा है। दरअसल, कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा अकाली दल को बादल से अलग करने से पार्टी में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं भरा जा सका है। इस बार चुनाव प्रचार के दौरान प्रकाश सिंह बादल लगातार बैकफुट पर रहे। 

यह भी पढ़ें-  -भइया शब्द बना पंजाब चुनाव की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी, UP से बिहार तक हंगामा..जिस पर मोदी और प्रियंका भी बोले

सुखबीर को सैट करने के लिए प्रकाश मैदान में उतरे
प्रचार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद हरसिमरतकौर बादल ने संभाल रखी थी। जबकि पार्टी की ओर से प्रचार की कमान सुखबीर सिंह बादल के हाथों में रही। बिक्रम सिंह मजीठिया अकाली दल के दूसरे सीनियर नेता है, जो प्रचार की कामन संभाले हुए थे। वरिष्ठ बादल ने अपनी उम्र के कारण अपनी राजनीतिक गतिविधियों को सीमित कर दिया था और चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। 

अकाली दल ने कहा- अगर जीते तो सुखबीर ही सीएम हाेंगे
सूत्रों ने बताया कि खराब स्वास्थ्य के बावजूद बड़े बादल को सुखबीर की राजनीति पारी जमाने के लिए सियासी मैदान में कूदना पड़ा। अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने इस तरह की बातों का खंडन करते हैं। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री का चेहरा थे और जीत की स्थिति में वे पंजाब के सीएम होंगे। 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: चन्नी के यूपी-बिहार वाले बयान का पीएम मोदी ने दिया करारा जवाब, कांग्रेस चारो खाने चित

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'500 करोड़ का सूटकेस दो और कांग्रेस में CM बन जाओ', कांग्रेस नेता की पत्नी का संगीन आरोप!
Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट