समराला सीट इलेक्शन रिजल्ट 2022: आप के जगतार सिंह दीयालपुरा ने बीजेपी-अकाली को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी जीत

इस सीट पर एक समय अकाली और कांग्रेस के बीच आमने सामने की टक्कर होती थी। पिछली बार आम आदमी पार्टी की वजह से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। इस बार मुकाबला चार कोणीय है। 

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 8:32 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 09:37 PM IST

Samrala Election Results 2022: आम आदमी पार्टी के जगतार सिंह दीयालपुरा (Jagtar Singh Diyalpura) ने शिरोमणी अकाली दल के परमजीत सिंह ढिल्लन (Paramjit Singh Dhillon) को 30,890 वोटों के अंतर से हराया। पूरी मुकाबले के दौरान जगतार सिंह अपने विरोधी पर हावी ही रहे और ऐसा कही नहीं लगा कि वे उनके लिए कोई समस्या पैदा कर पाएंगे। जगतार को 57,557 वोट मिले, जबकि परमजीत को 26,667 वोट ही मिले पाए। बीजेपी के रणजीत सिंह को केवल 2,331 वोट से संतोष करना पड़ा। 

समराला सीट में क्या है खास

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर एक साल तक धरना देने वाले किसान नेताओं में एक नाम बलबीर सिंह राजेवाला का भी है। बिल वापसी के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब की राजनीति में उतरने का निर्णय लिया। पार्टी बनाई, संयुक्त समाज मोर्चा। अध्यक्ष बने बलबीर राजेवाला। उन्होंने समराला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस वजह से इस सीट पर भी हर किसी की नजर टिकी रही। चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर किसानों ने एक नया प्रयोग किया था। फिर भी किसानों की उपस्थिति ने इस सीट का चुनाव परिणाम के दिन तक रोचक बनाए रखा। 

इस सीट पर एक समय अकाली और कांग्रेस के बीच आमने सामने की टक्कर होती थी। पिछली बार आम आदमी पार्टी की वजह से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। इस बार मुकाबला चार कोणीय है। समराला सीट ग्रामीण इलाका है। यहां किसान और खेती से जुड़ी समस्याओं की भरमार है। सामाजिक कार्यकर्ता नीरज सिहाला ने कहा, "समराला निर्वाचन क्षेत्र में सड़क बरसात के दिनों में दलदली हो जाती है।  स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी है। " इसके अलावा,  भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और नशीली दवाओं से यहां के लोग निजात चाहते हैं।  यहां से शिरोमणि अकाली दल ने परमजीत सिंह, बीजेपी ने रणजीत सिंह, कांग्रेस ने अमरीक सिंह आप ने जगतार सिंह का अपना उम्मीदवार बनाया है। 

सीट का राजनीतिक इतिहास 
 यह सीट ज्यादातर 1951 से कांग्रेस या शिअद के पास रही है। दोनों ही पार्टियों ने यहां विकास की अनदेखी की। 2017 में, जब आप ने  समराला के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया, तो उसने इस क्षेत्र में सियासी  परिदृश्य को बदलाव महसूस किया गया। हालांकि तब   कांग्रेस के अमरीक सिंह ढिल्लों ने आप के सरबंस सिंह मानकी को 11,005 मतों से हरा दिया था।  शिअद उम्मीदवार सांता सिंह उम्मेदपुर तीसरे स्थान पर रहे। मौजूदा विधायक ढिल्लों ने  1997, 2002 और 2012  और 2017 से इस सीट से जीत हासिल की थी। समराला विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,67,423 मतदाता है।

Share this article
click me!