पंजाब के तरनतारन में कबड्डी खिलाड़ी सुखविंदर सिंह की कृषि स्टोर पर गोली मारकर हत्या। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका।

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में एक कृषि स्टोर पर मौजूद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह (27) पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी नौशहरा पन्नुआं के रूप में हुई है, जोकि एक मशहूर कबड्डे खिलाड़ी था। इसके अलावा मृतक गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता का चचेरा भाई भी बताया जा रहा है, जोकि विदेश में बैठा है। मृतक की करीब दो महीने पहले ही शादी हुई थी। साथ ही वो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा भी था। पुलिस ने इस मामले को दर्ज करने के बाद अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है। सीसीटीवी के जरिए पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। 7 बजे इस दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

अपने बेटे की हत्या के बारे में जब गुरप्रीत सिंह को पता लगा तो उनके होश उड़ गए। वो रोते हुए सिर्फ यहीं कहते रहे- हाय ओ मेरेया रब्बा मेरा गबरु जवान पुत्त मैंनू हमेशा ली छड़ गया। गुरुप्रीत सिंह की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। किसी से भी उनका गम नहीं देखा जा रहा था। इस पूरे मामले को लेकर एसएचओ अमरीक सिंह ने कई अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना को वारदात 7 बजे दिया गया है। 7:30 बजे उनके पास इस घटना की जानकारी पहुंची थी। किसी पुरानी रंजिश के पीछे इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने जल्दी आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार करने की बात कही है।

पहले भी हो चुकी है कब्ड्डी खिलाड़ी की हत्या

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहला मामला नहीं है जब पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की इस तरह से हत्या की गई हो। इससे पहले कबड्डी खिलाड़ी हरदीप सिंह उर्फ दीपा का मर्डर किया गया था। खिलाड़ी पंजाब में कपूरथला जिले के ढिलवां तहसील का निवासी था। खिलाड़ी का शव घर के बाहर फेंका गया था।

ये भी पढ़ें-

पंजाब उपचुनाव रिजल्ट: AAP के सिर सजा जीत का ताज, कांग्रेस-बीजेपी की निकली हवा

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने 40 दिनों में जीती कैंसर से जंग, अपनाई ये ट्रिक्स