अपना दल के विधायक Amar Singh ने दिया इस्तीफा, Akhilesh Yadav से मिलने के बाद कहा- अभी और होगी टूट

भाजपा के सहयोगी अपना दल-एस के विधायक चौधरी अमर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। वह आज सपा में शामिल होंगे।

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2022 8:41 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दलों को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। गुरुवार शाम को भाजपा के सहयोगी अपना दल-एस के विधायक चौधरी अमर सिंह (Chaudhary Amar Singh) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मिलने पहुंचे। 

अखिलेश यादव से मिलने के बाद अमर सिंह ने कहा कि जल्द और अधिक लोग हमारे साथ शामिल होंगे। विधायक आरके वर्मा भी समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। अमर सिंह ने कहा, 'मैंने इस्तीफा दिया है। हमलोग अखिलेश यादव से मिले हैं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। विधायक डॉ. आरके वर्मा भी समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। कई लोग हमारे साथ आएंगे।'

बीजेपी पर हमला करते हुए अमर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार झूठी है। पिछले पांच साल में विकास के काम कम हुए। वह भाजपा सरकार की गलत नीतियों से परेशान थे और घुटन महसूस कर रहे थे। शासन-प्रशासन से भी उन्हें उपेक्षित किया जाता रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। धान क्रय केंद्रों पर किसानों को उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा था। महंगाई और बेरोजगारी के चलते जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता से पूछकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। 

शोहरतगढ़ से विधायक हैं अमर सिंह
बता दें कि अमर सिंह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के शोहरतगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उनके बागी तेवर देखकर काफी पहले से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि वे सपा में जा सकते हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य भी अपने सहयोगियों के साथ औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीट के लिए सात चरण में मतदान होंगे। राज्य में 10, 14, 20, 23 और 27 फरवरी तथा 3 व 7 मार्च को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

 

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav से मिले Swami Prasad Maurya, आज से शुरू करेंगे साइकिल की सवारी

UP Election 2022: SP-RLD गठबंधन ने जारी की 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखिए पूरी सूची

चुनावी मैदान में कांग्रेस ने खेल दिया बड़ा खेला,इन महिला प्रत्याशियों के चेहरे से क्या बदल जाएगा चुनावी समीकरण

Share this article
click me!