उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार से साइकिल (सपा का चुनाव चिह्न) की सवारी शुरू करेंगे। गुरुवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) शुक्रवार से साइकिल (सपा का चुनाव चिह्न) की सवारी शुरू करेंगे। गुरुवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ मुलाकात की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाल ही में बीजेपी छोड़ने वाले स्वामी अपने कई सहयोगियों के साथ अखिलेश से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उनके पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा होगी। विधानसभा चुनाव में हमलोग भाजपा को हराएंगे। भाजपा को 2017 से पहले जितनी सीटें मिलती थी उसी स्थिति में पहुंचा दिया जाएगा। स्वामी ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ औपचारिक मुलाकात हुई है। इस दौरान मैंने उनसे अपने सहयोगियों का परिचय कराया है। आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को होगी। हमलोग बीजेपी को 2017 से पहले की तरह 45 सीट पर सिमटा देंगे। 

सात विधायकों ने भाजपा से दिया है इस्तीफा
बता दें कि चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को धर्म सिंह सैनी योगी आदित्यनाथ की सरकार से इस्तीफा देने वाले तीन दिन में तीसरे मंत्री बने। योगी आदित्यनाथ सरकार में श्रम तथा नियोजन मंत्री रहे स्वामी प्रसाद ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था। ओबीसी वर्ग के बड़े नेता माने जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में तीन दिन में सात विधायकों ने अपना इस्तीफा दिया है। इनमें दो कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान तथा धर्म सिंह सैनी भी हैं।

दारा सिंह चौहान ने बुधवार को और धर्म सिंह सैनी ने गुरुवार को इस्तीफा दिया है। गुरुवार को विधायक विनय शाक्य तथा डा. मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दिया है। ये सभी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही भाजपा में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीट के लिए सात चरण में मतदान होंगे। राज्य में 10, 14, 20, 23 और 27 फरवरी तथा 3 व 7 मार्च को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: SP-RLD गठबंधन ने जारी की 29 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखिए पूरी सूची

चुनावी मैदान में कांग्रेस ने खेल दिया बड़ा खेला,इन महिला प्रत्याशियों के चेहरे से क्या बदल जाएगा चुनावी समीकरण

बीजेपी नेता ने बताया इसलिए मंत्री दारा सिंह पार्टी छोड़कर भाग गए