
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ स्टार प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की एडवांस बुकिंग 11 जून यानी रविवार से शुरू हुई। एडवांस बुकिंग के साथ मेकर्स ने फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है, जो काफी धमाकेदार है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विट कर जहां फिल्म की एडवांस बुकिंग की जानकारी दी वहीं, मोशन पोस्टर भी शेयर किया। उन्होंने पोस्टर शेयर कर लिखा- प्रभास: 'आदिपुरुष' की एडवांस बुकिंग आज से शुरू, नया मोशन पोस्टर आ गया है... टीम, #आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघर पहुंची। #Prabhas #KritiSanon #SaifAliKhan #SunnySingh #DevdattaNage #OmRaut #BhushanKumar #3D #IMAX.
Adipurush का जबरदस्त क्रेज
आदिपुरुष का जबसे ट्रेलर और एक्शन ट्रेलर रिलीज हुआ है, लोगों में फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ गया है। फिल्म की रिलीज को अब महज 5 दिन ही बचे हैं और मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। अब यह देखना मजेदार होगा कि फिल्म एडवांस बुकिंग के जरिए कितना कमाती है और इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 16 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वैसे, आपको बता दें कि आदिपुरुष को लेकर शुरू से विवाद जारी है। कुछ को इसके किरदार तो कुछ लोगों को इसके VFX पसंद नहीं आए थे। हालांकि, मेकर्स ने और पैसा लगाकर फिल्म में काफी कुछ सुधार किया है।
5 भाषाओं में एकसाथ रिलीज होगी आदिपुरुष
डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को एक साथ 5 भाषाओं यानी तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। इस पैन इंडिया फिल्म को 700 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म में प्रभास-कृति सेनन के साथ सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नाग लीड रोल में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें...
बिना मेकअप क्या पहचान पाए इस साउथ एक्ट्रेस को, Photos देखकर करें Guess
क्यों है मिथुन चक्रवर्ती के बेटे को Star Kids से जलन, शॉकिंग है वजह
Madhu Mantena Mehendi Ceremony : आमिर खान-ऋतिक रोशन बने महफिल की रौनक
सबसे महंगी फिल्में, TOP 10 में SRK-सलमान नहीं, FLOP अक्षय इस नंबर पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।