6 STARS और 400 बैकग्राउंड डांसर, आखिर किस फिल्म का है ये धमाकेदार आइटम नंबर

Published : Apr 17, 2024, 03:05 PM IST
Singham Again Item Number

सार

Singham Again Item Number. अजय देवगन की सिंघम अगेन को लेकर नया अपडेय सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने मूवी में एक आइटम नंबर प्लान किया है, जिसकी शूटिंग बुधवार से मुंबई में शुरू हुई। ये गाना फिल्म की पूरी स्टार के साथ शूट किया जाएगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) और डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आती रहती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अजय की फिल्म तय डेट यानी 15 अगस्त को रिलीज नहीं हो रही है। अब मूवी से जुड़ी एक और और धमाका करने वाली खबर सामने आई है। सामने आ रही जानकारी की मानें तो फिल्म में एक धांसू आइटम नंबर जोड़ा जा रहा है, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। कहा तो ये भी जा रहा है कि स्टारकास्ट के साथ करीब 400 डांसर्स भी इस आइटम नंबर का हिस्सा होंगे।

सिंघम अगेन का आइटम नंबर

साल 2024 कई बड़ी रिलीज से भरा पड़ा है और उनमें से एक है अजय देवगन की एक्शन फिल्म सिंघम अगेन। फिल्म में अजय और करीना कपूर लीड रोल में हैं। रोहित शेट्टी के कॉप ड्रामा में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी होंगे। कुछ महीने पहले मेकर्स ने फिल्म के हर किरदार के पोस्टर जारी किए थे। अब ताजा अपडेट एक डांस नंबर को लेकर है, जिसमें अजय देवगन-करीना कपूर के साथ अन्य होंगे। इस मजेदार डांस नंबर के साथ दर्शकों का मनोरंजन होगा।

कब शूट होगा सिंघम अगेन का डांस नंबर

मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण को छोड़कर करीना कपूर, अजय देवगन और अन्य सभी स्टार्स एक डांस नंबर की शूटिंग करेंगे। इस आइटम नंबर की शूटिंग बुधवार 17 अप्रैल से शुरू होगी। गणेश आचार्य इसे कोरियोग्राफ कर रहे हैं और उन्होंने 400 बैकग्राउंड डांसर्स को काम पर रखा है। सभी कलाकार अगले चार दिनों तक डांस नंबर शूट करेंगे। बता दें कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं इसलिए वे इस डांस नंबर का हिस्सा नहीं होगी।

- वैसे तो सिंघम अगेन 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। हालांकि, रोहित शेट्टी ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 के साथ क्लैश से बचने के लिए रिलीज डेट को दिवाली तक स्थगित कर दिया है। मेकर्स जल्दी ही नई रिलीज डेट रिवील करेंगे।

ये भी पढ़ें...

न मन्नत न जलसा इस एक्टर का बंगला है सबसे बड़ा, 800 Cr कीमत, 150 कमरें

खुलासा: सलमान खान को मारने ही चलाईं थीं गोलियां, एडवांस मिले थे 1 लाख

फुस्सी बम निकली अक्षय कुमार की BMCM, कमाई की रफ्तार पर जोरदार ब्रेक

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर