
एंटरटेनमेंट डेस्क. मणिपुर कई महीनों से हिंसा की चपेट में है। यहां का एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग दो महिलाओं के बिना कपड़ों के सड़क पर घुमाते दिख रहे हैं और महिलाएं मदद की गुहार लगा रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पूरी तरह से हिल गए। उन्होंने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा- मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया हूं, निराश हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में न सोचे। अक्षय के ट्वीट पर कई लोग रिएक्ट करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा-आपके लिए सम्मान सर। ऐसे वीडियो को इंटरनेट पर वायरल होता देखकर दुख होता है। एक ने लिखा- मृत्युदंड ही एकमात्र रास्ता है।
OMG 2 को लेकर चर्चा में अक्षय कुमार
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म OMG 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के बीच अक्षय ने हाल ही में सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए मूवी का पहला गाना रिलीज किया था। गाने ऊंची ऊंची वादी... में पंकज त्रिपाठी को भोले की भक्ति में लीन दिखाया गया था। गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर कर लिखा था- #ऊंचीऊंची वादी गाना रिलीज! #ओएमजी2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में। बता दें कि ओएमजी 2 के टीजर में एक सीन में रेलवे पाइप के पानी से भगवान शिव का रुद्राभिषेक दिखाए जाने के बाद काफी हलचल मचा दी थी। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सीक्वल पर सीबीएफसी ने रोक दी है और इसे रिवीजन कमेटी के पास रिव्यू के लिए भेजा है।
भगवान शंकर के रोल में अक्षय कुमार
OMG 2 में अक्षय कुमार भगवान शंकर का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम है। फिल्म में भगवान राम को रोल अरुण गोविल निभा रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म से अक्षय को काफी उम्मीदें हैं। 2022 से अभी तक उनकी तकरीबन 5-6 फिल्में रिलीज हुई और सभी बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह गिरी।
ये भी पढ़ें...
कौन है 11 साल का बच्चा श्रेणिक अरोड़ा, जो पड़ गया बड़े स्टार्स पर भारी
आखिर कहां बिगड़ा अक्षय कुमार का BOX OFFICE गणित, समझे 8 POINTS में
बैक-टू-बैक 33 FLOP देने वाला कौन है ये हीरो, 25 साल से नहीं दी 1 HIT
भगवान बन TV पर छाए 11 स्टार्स, पर इनकी पॉपुलैरिटी के आगे सब फेल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।