Delhi Election हारी AAP, अब लोग पूछ रहे- राघव चड्ढा कहां हैं?

Published : Feb 08, 2025, 04:54 PM IST
Where Is Raghav Chadha

सार

Delhi Election 2025 में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग उनकी गुमशुदगी पर सवाल उठा रहे हैं। 

Where Is Raghav Chadha.अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली चुनाव हार गई है। खुद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट नहीं बचा सके हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी और इसके नेताओं को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। खासकर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बारे में लोग जानना चाहते हैं कि कहां हैं। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर पूछ रहे हैं कि राघव चड्ढा कहां हैं। लेकिन अभी तक पूरे चुनाव पर चड्ढा का कोई बयान सामने नहीं आया है।

AAP की हार के बीच आखिर हैं कहां राघव चड्ढा?

राघव चड्ढा शुक्रवार को मुंबई पहुंचे थे, जहां उनके साले सिद्धार्थ चोपड़ा और साउथ इंडियन एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय की शादी हो रही थी। वे पत्नी परिणीति चोपड़ा संग शादी में शामिल हुए थे। हालांकि, इससे पहले राघव और परिणीति सिद्धार्थ और नीलम के प्री-वेडिंग फंक्शंस में शामिल नहीं हुए थे। इसे लेकर खूब चर्चा भी रही थी। लेकिन शादी में कपल ने खूब लाइमलाइट लूटी। परिणीति चोपड़ा ने इस दौरान स्टाइलिश एथिनिक ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वे काफी स्टनिंग लग रही थीं तो वहीं राघव चड्ढा व्हाइट कुर्ता-पायजामा और ब्राउन नेहरू जैकेट में नज़र आए। दोनों जब वेन्यू पर पहुंचे तो सभी की निगाहें उन पर टिक गईं।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा की भाभी बनने वाली थी यह लड़की, अब है दो बच्चों की मां!

परिणीति चोपड़ा के ताऊ के बेटे हैं सिद्धार्थ चोपड़ा

सिद्धार्थ चोपड़ा राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा के ताऊ दिवंगत लेफिटनेंट कर्नल अशोक चोपड़ा और डॉ. मधु चोपड़ा के बेटे और प्रियंका चोपड़ा के भाई हैं। सितम्बर 2023 में जब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हुई तो काम में व्यस्तता के चलते प्रियंका चोपड़ा इस शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-वेडिंग फंक्शंस से परिणीति गायब रहीं। इसके बाद मीडिया में कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका और परिणीति के परिवारों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ है। हालांकि, शुक्रवार शाम सिद्धार्थ की शादी में पहुंचकर परिणीति ने इन कयासों को धता साबित कर दिया।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय की 6 फ़िल्में, BO पर ऐसा रहा हाल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल