रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर गदर मचा रही है। फिल्म की कमाई देखकर कईयों के होश उड़ गए हैं। इसने 6 दिन में वर्ल्डवाइड 274.25 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इस मौके पर आपको 2025 की 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 6 दिन में वर्ल्डवाइड 274.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ऐसा करने वाली ये साल 2025 की 7वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई हैं। जानते हैं ऐसा करने वाली बाकी फिल्मों के बारे में…
27
फिल्म छावा
इस साल आई विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 797.34 करोड़ का बिजनेस किया।