
एंटरटेनमेंट डेस्क. करीना कपूर (Kareena Kapoor), तब्बू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म क्रू (Crew) ने रिलीज के साथ ही जबदस्त धमाका किया। क्रिटिक्स के साथ फिल्म दर्शकों को भी पसंद आ रही है। फिल्म अभी तक तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही थी, लेकिन अब जो चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए है, वो चौंकाने वाले है। दरअसल, क्रू की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है। Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो क्रू ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 4.50 करोड़ का कारोबार किया है। आपको बता दें कि फिल्म रविवार को सबसे ज्यादा 10.50 करोड़ का बिजनेस किया था।
क्रू की बॉक्स ऑफिस पर कमाई
करीना कपूर, तब्बू, कृति सेनन की फिल्म क्रू की ताजा बॉक्स ऑफिस अपडेट की मानें तो इसने शुरुआती अनुमान के हिसाब से 4.50 करोड़ का कलेक्शन चौथे दिन किया है। यह फिल्म का एक दिन में अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। रिपोर्ट्स की मानें तो क्रू ने पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की और अगले दिन मामूली बढ़त दिखाते हुए 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने अच्छा आंकड़ा छुआ और 10.5 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन के कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए, क्रू ने अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 34.00 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि क्रू के पास सोमवार को 13.87% हिंदी ऑक्यूपेंसी थी।
बॉक्स ऑफिस पर क्रू को मिल रही कड़ी टक्कर
ये सही है कि क्रू के कलेक्शन को टक्कर देने के लिए कोई इंडियन फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन फिल्म को हॉलीवुड फ्रेंचाइजी से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। ये फिल्म है गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही 37 करोड़ का कारोबार कर लिया।
बॉलीवुड स्टार्स ने की क्रू की तारीफ
वहीं, आलिया भट्ट, करन जौहर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सहित बॉलीवुड के कई स्टार्स ने इंस्टा स्टोरीज के जरिए फिल्म क्रू की तारीफ की थी। राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित क्रू में करीना, तब्बू और कृति एक दिवालिया कंपनी की एयर होस्टेस के रोल में हैं जो एक अजीबोगरीब केस में फंस जाती हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी हैं। यह फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क के बैनर के तहत बनाई गई है।
ये भी पढ़ें...
अजय देवगन की 5 सबसे महंगी चीजें, 2 की कीमत में बन जाए 6 लो बजट फिल्में
फिसड्डी रहा 2024 का मार्च, 17% गिरा BO कलेक्शन, 405 Cr का हुआ घाटा
April में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी 10 फिल्में, फटाफट नोट करें डेट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।