700 Cr की Ramayan को मिली कौशल्या, ये TV एक्ट्रेस बनेगी रणबीर कपूर की मां

Published : Mar 27, 2024, 11:45 AM IST
ranbir kapoor ramayana

सार

Indira Krishnan In Ranbir Kapoor Ramayana. रिपोर्ट्स का मानें रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन कौशल्या का रोल प्ले करेंगी यानी वे मूवी में रणबीर का मां बनेंगी। बता दें कि नितिश तिवारी की रामायण का बजट 700 करोड़ है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर नितिश तिवारी (Nitesh Tiwari) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayan) इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से जुड़े आए दिन अपडेट्स सामने आते रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि टीवी एक्टर रवि दुबे रामायण में लक्ष्मण का रोल प्ले करेंगे। अब फिल्म से जुड़ी एक और धांसू जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर की रामायण को कौशल्या मिल गई है, मतलब फिल्म में राम की माता का रोल कौन निभाएगा, यह जानकारी रिवील हुई है। बता दें कि फिल्म में रणबीर की मां का किरदार टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) निभाएंगी।

सुर्खियों में रणबीर कपूर की रामायण

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण सुर्खियों में बनी है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर फिल्म में भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने नोन वेज भी छोड़ दिया है। रणबीर के अलावा फिल्म में कुछ और स्टार्स की एंट्री हुई। इनमें साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के अलावा केजीएफ स्टार यश भी हैं, जो रावण का किरदार निभाएंगे। ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में माता कौशल्या के रोल में इंदिरा कृष्णन नजर आ सकती हैं। हालांकि, मेकर्स द्वारा अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। इतना ही नहीं अभी तक मेकर्स द्वारा फिल्म से जुड़े कई किरदारों का खुलासा भी नहीं किया गया है।

700 करोड़ की रामायण

नितिश तिवारी अपनी एम्बिशियस फिल्म रामायण को 700 करोड़ के बजट में तैयार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, रणबीर कपूर ने फिल्म को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि वह धनुषबाण चलाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। बात रामायण की स्टारकास्ट की करें तो इसमें सीता का रोल साई पल्लवी निभाएंगी। शूर्पणखा के रोल के लिए रकुल प्रीत सिंह को लिया गया है। वहीं, हनुमान सनी देओल बनेंगे।

ये भी पढ़ें...

थिएटर के इन स्टार्स का बॉलीवुड पर कब्जा, 1 तो दे चुका 2000 Cr+ मूवी

1300 Cr की दौलत, 80 लाख की घड़ी और एयरलाइन्स का मालिक है ये साउथ हीरो

बेसब्री से है अक्षय कुमार की इन 9 फिल्मों का इंतजार, हिलेगा BOX OFFICE

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Naseeruddin Shah से रिपोर्टर ने ऐसा क्या पूछा कि भड़क गए, माइक हटाते हुए लगाया बड़ा आरोप
Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?