रितेश देशमुख की फिल्म को नहीं रोक पा रही 'पठान' की आंधी, इस मामले में बेहद पीछे है SRK की मूवी

Published : Jan 31, 2023, 02:46 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर मराठी फिल्म 'वेड' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई अब भी जारी है। यहां तक कि आंधी की रफ़्तार से कलेक्शन कर रही शाहरुख़ खान की बॉलीवुड फिल्म 'पठान' भी इस फिल्म को आगे बढ़ने से नहीं रोक पाई है…

PREV
17

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बीते वीकेंड फिल्म ने लगभग 1.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। सोमवार को भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा बताया जा रहा है। इस तरह भारत में फिल्म ने लगभग 58.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के कई शो हाउसफुल चल रहे हैं। 

27

रितेश देशमुख ने सोमवार को फिल्म के 31 दिन के कलेक्शन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर फिल्म का नेट और ग्रॉस कलेक्शन बताया गया है। फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

37

भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 58.11 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 70.99 करोड़ रुपए रविवार के कलेक्शन को मिलाने के बाद हो गया था।  रितेश ने जानकारी देते हुए पोस्टर के कैप्शन में लिखा था, "अभिभूत, आभारी, ऋणी।"

47

'वेड' बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल मराठी फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। इससे आगे अब सिर्फ एक मराठी फिल्म 'सैराट' है, जिसने तकरीबन 110 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। 2016 में रिलीज हुई 'सैराट' नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी फिल्म है, जिसमें रिंकू राजगुरु और आकाश तोषर की मुख्य भूमिका थी।

57

बात 'वेड' की करें तो यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी, जिसे रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रितेश और जेनेलिया के अलावा जिया शंकर, अशोक सराफ, ऋषिकेश जोशी, सिद्धार्थ जाधव और जीतेंद्र जोशी जैसे कलाकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। 

67

फिल्म का बजट लगभग 15 करोड़ रुपए है और इंडिया में इसका नेट कलेक्शन लगभग 58.25 करोड़ रुपए हो गया है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म 288 प्रतिशत के प्रॉफिट में पहुंच गई है।

77

प्रॉफिट के मामले में ‘वेड’ अभी 'पठान' से बहुत आगे हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' का निर्माण लगभग 250 करोड़ रुपए में हुआ है और इसका भारत में नेट कलेक्शन लगभग 296.50 करोड़ रुपए हुआ है। इस हिसाब से अभी यह सिर्फ 18 फीसदी के प्रॉफिट में ही पहुंची है।

और पढ़ें…

'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद बाथरूम में बैठकर रोते थे शाहरुख़ खान, सुपरस्टार ने बयां किया दर्द

बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' की सुनामी, 6 दिन में 600 करोड़ कमाकर टॉप 10 फिल्मों में हुई शामिल

'पठान' के सामने असली चुनौती ये 10 फ़िल्में, टॉप 4 को छू पाना नहीं होगा आसान

पठान ने 4 दिन में ही 'ब्रह्मास्त्र' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पछाड़ा, पांचवें दिन बनाएगी यह बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories