- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 429 करोड़ कमाने वाली 'पठान' के सामने असली चुनौती ये 10 फ़िल्में, टॉप 4 को छू पाना नहीं होगा आसान
429 करोड़ कमाने वाली 'पठान' के सामने असली चुनौती ये 10 फ़िल्में, टॉप 4 को छू पाना नहीं होगा आसान
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान की फिल्म पठान ने 4 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 429 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म रविवार यानी 5वें दिन के कलेक्शन के 500 का आंकड़ा भी छू सकती है। लेकिन ये 10 ऐसी इंडियन फ़िल्में, जो 'पठान' के लिए असली चुनौती हैं…

1. अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म आमिर खान स्टारर हिंदी फिल्म 'दंगल' है, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग 1968 करोड़ रुपए कमाए थे। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था।
2. दूसरे नंबर पर एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' है, जो 2017 में रिलीज हुई थी। प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1800 करोड़ रुपए रहा था।
3. तीसरी सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म 'KGF Chapter 2' है, जो कन्नड़ भाषा में बनी। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश लीड हीरो थे। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1255 करोड़ रुपए कमाए थे।
4.एस.एस. राजामौली के निर्देशन वाली तेलुगु फिल्म 'RRR' लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1150 करोड़ रुपए कमाए थे। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण की मुख्य भूमिका थी।
5. 'पठान' के लिए पांचवीं सबसे बड़ी चुनौती सलमान खान स्टारर हिंदी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' है, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग 918 करोड़ रुपए कमाए थे। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।
6. जायरा वसीम और आमिर खान स्टारर हिंदी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' वर्ल्डवाइड लगभग 875 करोड़ रुपए कमाकर लिस्ट में 6ठे स्थान पर है। 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था।
7. सातवें स्थान पर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म 'पीके' है, जिसमें आमिर खान लीड रोल में थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 769 करोड़ रुपए कमाए थे और यह 2014 में रिलीज हुई थी।
8. रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर तमिल फिल्म '2.0' दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 8वीं फिल्म है। एस. शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 654 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म 2018 में पर्दे पर आई थी।
9. अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बनी सलमान खान स्टारर हिंदी फिल्म ‘सुल्तान’ अब तक की 9वीं सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म है। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 614 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
10. 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तेलुगु में बनी 'बाहुबली : द बिगिनिंग' है, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग 600 करोड़ रुपए कमाए थे। एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।
और पढ़ें…
'या तो SEX बिकता है या शाहरुख़ खान', 'पठान' की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच नेहा धूपिया का बयान वायरल
सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से 3 सप्ताह पहले अनुराग कश्यप से लगाई थी गुहार, फिल्ममेकर को अब भी अफ़सोस
महेश बाबू के भाई का चौंकाने वाला 'खुलासा' - पत्नी ने 10 करोड़ रुपए में दी हत्या की सुपारी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।