सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 19 की वजह से लाइमलाइ़ट में बने हुए हैं। वहीं, उनकी फिल्म एक था टाइगर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस मूवी को देखने से पहले आइए, जानते हैं कि उनकी एक्शन फिल्में कौन-कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती हैं।
सलामन खान की फिल्म एक था टाइगर 2012 में रिलीज हुई थी। कैटरीना कैफ के साथ वाली इस मूवी को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। इसे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा सकता है। बता दें कि 75 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 335 करोड़ का बिजनेस किया था।
28
फिल्म दबंग
डायरेक्टर अभिनव सिंह कश्यप की फिल्म दबंग 2010 में रिलीज हुई थी। सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और सोनू सूद के साथ वाली इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। 41 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 221.14 करोड़ का कारोबार किया था।
38
फिल्म टाइगर जिंदा है
2017 में आई सलमान खान की धांसू एक्शन पैक्ड फिल्म टाइगर जिंदा है को ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो में देखा जा सकता है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस फिल्म में कैटरीना कैफ, अगंद बेदी, कुमुद मिश्रा लीड रोल में थे। 130 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 565 करोड़ का बिजनेस किया था।
सलमान खान और डायरेक्टर प्रभु देवा की वॉन्टेड 2009 में आई थी। आयशा टाकिया, विनोद खन्ना, महेश मांजरेकर के वाली ये एक्शन मूवी ओटीटी जी5 पर देखी जा सकती है। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 90.21 करोड़ कमाए थे।
58
फिल्म बॉडीगार्ड
2011 में आई सलमान खान की एक्शन फिल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर, राज बब्बर, महेश मांजरेकर, आदित्य पंचोली और हेजल कीच लीड रोल में थे। इस एक्शन मूवी को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। 60 करोड़ बजट वाली इस फिल्म ने 252.99 करोड़ कमाए थे। मूवी के डायरेक्टर सिद्दीकी थे।
68
फिल्म जय हो
सलमान खान की धांसू एक्शन फिल्म जय हो को सोहेल खान ने डायरेक्ट किया था। डेजी शाह, तब्बू, डैनी के साथ वाली ये फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। इसे ओटीटी जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। 50 करोड़ बजट वाली इस फिल्म ने 195.04 का कलेक्शन किया था।
78
फिल्म टाइगर 3
सलमान खान और डायरेक्टर मनीष शर्मा की फिल्म टाइगर 3 को ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा सकता है। 2023 में आई इस मूवी में कैटरीना कैफ लीड रोल में थीं। 300 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 466 करोड़ का बिजनेस किया था।
सलमान खान की धमाकेदार एक्शन फिल्म करन अर्जुन को ओटीटी जी 5 पर देखा जा सकता है। डायरेक्टर राकेश रोशन की इस मूवी में शाहरुख खान, काजोल, ममता कुलकर्णी, राखी, अमरीश पुरी लीड रोल में थे। 5 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 43 करोड़ का कारोबार किया था।