अब कहां और किस हाल में है सलमान खान की पहली मोहब्बत, क्यों अधूरी रही Love Story

Published : Dec 27, 2024, 01:11 PM IST
salman khan first love

सार

सलमान खान 59 के हो गए, पर उनकी पहली मोहब्बत का किस्सा कम ही लोग जानते हैं। कॉलेज के दिनों में शुरु हुई ये प्रेम कहानी क्यों अधूरी रह गई, जानिए यहां।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) 59 साल के हो गए हैं। 1965 में इंदौर में जन्मे सलमान का बॉक्स ऑफिस पर राज चलता है और उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा भाईजान जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं, वो है लव अफेयर। सलमान का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा, उन्होंने कईयों से दिल भी लगाया। हालांकि, कोई भी रिश्ता मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। वैसे, तो सलमान के अफेयर किसके साथ रहे ये ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन उनकी पहली मोहब्बत कौन थी, इसकी जानकारी कम ही लोगों है। इस पैकेज में आपको सलमान के पहले प्यार के बारे में बताने जा रहे हैं, नीचे पढ़ें आखिर क्यों अधूरी रह गई सलमान की पहली लव स्टोरी...

सलमान खान का पहला प्यार

ज्यादातर को लगता है सलमान खान का पहला प्यार संगीता बिजलानी या फिर ऐश्वर्या राय हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। सलमान का दिल सबसे पहले शाहीन जाफरी पर आया था। कहा जाता है कि शाहीन और सलमान की पहली मुलाकात कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। पहले धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर एक-दूसरे के करीब आ गए। दोनों एक-दूसरे के साथ घंटों वक्त गुजारते थे। बताया जाता है कि सलमान कॉलेज के बाहर खड़े होकर शाहीन का घंटों इंतजार भी करते थे। दोनों की मोहब्बत का सिलसिला तकरीबन 3 साल चला।

सलमान खान-शाहीन जाफरी का ब्रेकअप

एक-दूसरे को दिलोजान से चाहने वाले सलमान खान-शाहीन जाफरी आखिरकार ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप की वजह संगीता बिजलानी बताई जाती हैं। बताया जाता है कि सलमान ने उस दौरान यानी 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी और 1988 में उनकी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी रिलीज हुई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात संगीता से हुई। सलमान का दिल संगीता पर आ गया और इसी वजह से शाहीन से रिश्ता टूट गया। हालांकि, रिश्ता टूटने के बाद शाहीन भी बुरा तरह से टूट गई थीं। फिर शाहीन ने खुद को संभाला और कैथे पैसिफिक एयरलाइंस में नौकरी की। उन्होंने बाद में 1994 में बिजनेसमैन विक्रम अग्रवाल से शादी की। फिलहाल वे कहां है, इसकी जानकारी नहीं है।

कौन है सलमान खान का पहला प्यार शाहीन जाफरी

शाहीन जाफरी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अशोक कुमार की नातिन हैं। वैसे, शाहीन का रिश्ता कियारा आडवाणी से भी है। वे कियारा की मां की बहन हैं। दरअसल, अशोक कुमार की बेटी भारती ने दो शादियां की थी। दूसरी शादी भारती ने हमीद जाफरी से की थी, जो एक्टर सईद जाफरी के भाई थे। दूसरी शादी से भारती को एक बेटा हुआ। वहीं हमीद की पहले से ही 2 बेटियां जेनेविएव और शाहीन थी। जेनेविएव ने सिंधी बिजनेसमैन जगदीप आडवाणी से शादी की और इन्हीं की बेटी है कियारा आडवाणी।

सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स

बात सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स की करें तो ये लिस्ट लंबी है। शाहीन जाफरी के बाद उनका संगीत बिजलानी के साथ लंबा अफेयर चला। इतना ही नहीं दोनों शादी करने की प्लानिंग कर चुके थे। कहा जाता है कि दोनों की शादी के कार्ड तक बंट गए थे, लेकिन एन मौके पर शादी टूट गई। दरअसल, संगीता को शक हो गया था कि सलमान उन्हें धोखा दे रहे हैं। उन्होंने सलमान को सोमी अली के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस तरह दोनों का ब्रेकअप हो गया। सलमान का अफेयर सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, लूलिया वंतूर सहित अन्य हीरोइनों के साथ रहा। इतने अफेयर्स के बाद भी सलमान अभी भी कुंवारे ही हैं।

ये भी पढ़ें…

क्या है 59 के सलमान खान की मजबूत बॉडी का राज, खास है Fitness Secrets

सलमान खान ने दिया मौका पर नहीं चला इन 10 हीरोइनों का जादू, 4 तो गुमनाम

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Day 40 Collection: 1300 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 40वें दिन की इतनी कमाई
Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी