सलमान खान को मारने नहीं आए थे शार्प शूटर, फिर क्यों चलाई उनके घर पर गोलियां?

Published : Apr 18, 2024, 07:32 AM ISTUpdated : Apr 18, 2024, 08:49 AM IST
Update On Salman Khan House Firing Case

सार

Salman Khan House Firing Case.सलमान खान के घर पर चली गोलियां मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि शार्प शूटर सलमान को मारने नहीं बल्कि उन्हें डराने आए थे। पुलिस अभी भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

एंटरटनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के घर पर चली गोलियों की घटना में हर दिन नया अपडेट सामने आ रहा है। इसी बीच मामले से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। घटना की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा कि सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना में शामिल शार्प शूटर का मकसद सिर्फ उन्हें डराना था, उनको मारना नहीं था। एक अधिकारी ने बताया- आरोपियों ने पनवेल में सलमान के फार्महाउस की रेकी की थी। उनका इरादा सिर्फ उन्हें डराना था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के परिवारों के बयान भी पुलिस द्वारा बिहार में दर्ज किए गए हैं। पूछताछ के लिए हरियाणा और अन्य राज्यों से करीब 7 लोगों को बुलाया गया है। घटना की जांच अभी भी जारी है।

सलमान खान का बयान होगा रिकॉर्ड

इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो मुंबई क्राइम ब्रांच सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चली गोलियां मामले में गवाह के रूप में उनके भी बयान दर्ज करेगी। कहा जा रहा है कि घटना के बाद जब सलमान के घर मुंबई पुलिस के अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और नाराज भी हुए थे। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई सुरक्षा पर भी सवाल उठाए थे। सलमान ने कहा था कि उनके यहां सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती के बावजूद ऐसी घटना कैसे हुई।

सलमान खान के घर की कि थी रेकी

आपको बता दें कि घटना को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने पहले खुलासा किया था कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के पहले सलमान खान के घर की रेकी की थी। बताया जा रहा है कि गोलीबारी से कुछ वक्त पहले हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट से लगभग 100 मीटर दूर बाइक खड़ी की थी। सलमान के घर के बाहर जब कम लोग थे तो शूटर बाइक पर आए और दनादन गोलियां चलाकर भाग गए। वहीं, मुंबई पुलिस ने फेसबुक पर धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए गोलीबारी की घटना के संबंध में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके अलावा दो संदिग्धों को कच्छ पुलिस ने गिरफ्तार किया और जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा है। इसके बाद मुंबई की किला कोर्ट ने मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपियों, जिनकी पहचान बिहार के विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में हुई, को 25 अप्रैल तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें...

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह खाक हुई थी Koyla, मरते-मरते बचे थे शाहरुख खान

RAMAYAN के राम अरुण गोविल की रियल लाइफ सीता, रह चुकी है हीरोइन

न मन्नत न जलसा इस एक्टर का बंगला है सबसे बड़ा, 800 Cr कीमत, 150 कमरें

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर