सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, एक्टर के फैमिली वकील ने दी ताजा अपडेट

Published : Jun 14, 2023, 11:13 PM IST
Sushant Singh Rajput Death Anniversary

सार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके फैमिली वकील विकास सिंह का बयान सामने आया है, जो चर्चा का का विषय बना हुआ है। सिंह ने दावा किया है कि CBI इस मामले को धीमी मौत देना चाहती है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushhant Singh Rajput) की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता के फैमिली वकील विकास सिंह ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है, जो वायरल हो रहा है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ने विकास सिंह से अभिनेता के CBI केस की अपडेट को लेकर सवाल किया था।

सुशांत केस में CBI जांच पर क्या बोले वकील

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, विकास सिंह फिलहाल जर्मनी में हैं। उन्होंने वहीं से फोन पर केस की अपडेट दी है। उन्होंने कहा, "CBI सुशांत के केस को धीरे-धीरे मार देना चाहती है। फिलहाल इस बारे में इतना ही अपडेट है।" CBI को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाते हुए 3 साल का वक्त हो गया है। जब विकास सिंह से मामले सुशांत के परिवार के ताजा स्टैंड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "परिवार के पास कुछ नहीं है। सबकुछ जांच एजेंसियों के हाथों में हैं। मुंबई पुलिस पहले ही केस को डैमेज कर चुकी है।"

क्या सुशांत सिंह राजपूत की हुई है हत्या?

पिछले साल मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में सुशांत का पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम का हिस्सा रहे रूप कुमार शाह ने दावा किया था कि अभिनेता की हत्या हुई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने अपने सीनियर्स को इस बारे में बताया था, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद सुशांत की फैमिली और शेखर सुमन जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने CBI से सुशांत केस की जांच फिर से शुरू करने की गुजारिश की थी। मामले में केस की फाइंडिंग के बारे में जानने के लिए एक RTI भी लगाई गई थी, लेकिन CBI ने यह कहते हुए जानकारी देने से मना कर दिया था कि जांच अभी जारी है।

14 जून 2020 को हुई थी सुशांत की मौत

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत मिले थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। लेकिन परिवार और सुशांत के करीबियों ने इसे स्वीकार नहीं किया था। सुशांत के पिता ने CBI जांच की मांग की थी। अभी भी CBI इस मामले में कोई फाइनल रिपोर्ट नहीं दे पाई है।

और पढ़ें…

एक ही साल में सुशांत सिंह राजपूत के हाथ से निकली थीं 12 फ़िल्में, एक्टर ने खुद किया था शॉकिंग खुलासा

प्रेग्नेंसी में काम संग सेहत का ख्याल? बड़े अच्छे... की प्रिया से सीखें

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी
6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss