
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिनों का शानदार सफर पूरा कर लिया है। सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद अब फिल्म OTT रिलीज को तैयार है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्पाय एक्शन ड्रामा 14 मई से इंटरनेशनल मार्केट में Netflix पर स्ट्रीम होगी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि OTT पर फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज किया जाएगा, जिसे ‘Dhurandhar The Revenge (Raw And Undekha)’ नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह वर्जन थिएटर कट से करीब 3 मिनट लंबा होगा।
रिपोर्ट की मानें तो Netflix ऐप पर फिल्म का नाम ‘Dhurandhar The Revenge (Raw And Undekha)’ दिखाई दे रहा है। ऐप पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, OTT वर्जन का रनटाइम 3 घंटे 52 मिनट बताया गया है, जबकि थिएटर वर्जन 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकेंड लंबा था। यानी दर्शकों को OTT पर करीब 3 मिनट का अतिरिक्त कंटेंट देखने को मिल सकता है। फिलहाल यह जानकारी सिर्फ इंटरनेशनल रिलीज को लेकर सामने आई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि भारत में जिओ हॉटस्टार पर भी यही एक्सटेंडेड कट रिलीज होगा या नहीं।
यह भी पढ़ें : Dhuandhar 2 Collection Day 50: 'धुरंधर 2' की कमाई धुआंधार, 50 दिन में हुई इतने करोड़ पार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और साल की सबसे बड़ी हिंदी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी। रणवीर सिंह के दमदार एक्शन और बड़े स्केल की वजह से फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। यही वजह रही कि 50 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में टिके रहने में कामयाब रही। इससे पहले दिसंबर 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी, लेकिन सीक्वल ने उससे भी बड़े आंकड़े छू लिए। दोनों वर्जनों को मिलाकर यह फ्रेंचाइजी दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar की फैन कांग्रेस नेता, प्रोपेगैंडा बताने वाले पर भड़कते हुए बोली- पाकिस्तान चले जाओ
‘धुरंधर द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे और B62 स्टूडियोज के आदित्य धर और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। कहानी और डायरेक्शन दोनों की जिम्मेदारी आदित्य धर ने संभाली। बड़े स्केल, हाई वोल्टेज एक्शन और देशभक्ति के एंगल ने फिल्म को ग्लोबल लेवल पर भी चर्चा में ला दिया। अब OTT रिलीज के बाद फिल्म को नई ऑडियंस मिलने की उम्मीद है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।